हालात

बंगाल में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व DC शांतनु सिन्हा विश्वास के घर छापा, ताला तोड़कर अंदर घुसी टीम

पश्चिम बंगाल में कथित रंगदारी और अवैध लेनदेन मामले में ED ने पूर्व पुलिस अधिकारी शांतनु सिन्हा विश्वास के घर समेत कई ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पश्चिम बंगाल में कथित रंगदारी और अवैध आर्थिक नेटवर्क की जांच के बीच प्रवर्तन निदेशालय प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार सुबह बड़े पैमाने पर छापेमारी की। जांच एजेंसी की टीम ने मुर्शिदाबाद जिले के कांडी शहर में कोलकाता पुलिस के पूर्व डिप्टी कमिश्नर और कालीघाट थाने के पूर्व इंस्पेक्टर-इन-चार्ज शांतनु सिन्हा विश्वास के पैतृक आवास पर ताला तोड़कर कार्रवाई की। यह घर कांडी नगर पालिका के वार्ड नंबर 8 में स्थित है और पिछले एक सप्ताह से बंद पड़ा था।

Published: undefined

बंद घर के बाहर शुरू हुई जांच, फिर तोड़ना पड़ा ताला

मीडिया रिपोर्ट्स सूत्रों के अनुसार, जब ED की टीम मौके पर पहुंची तो घर पूरी तरह बंद मिला। इसके बाद अधिकारियों ने घर के बाहर से ही जांच-पड़ताल शुरू की और आसपास के लोगों से पूछताछ की। बाद में टीम ने ताला तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया। छापेमारी के समय शांतनु सिन्हा विश्वास की बहन गौरी सिन्हा विश्वास भी घर पर मौजूद नहीं थीं। गौरी सिन्हा विश्वास फिलहाल कांडी नगर पालिका की उपाध्यक्ष हैं।

Published: undefined

ED हिरासत में हैं शांतनु सिन्हा विश्वास

शांतनु सिन्हा विश्वास कोलकाता पुलिस में कालीघाट थाने के पूर्व इंस्पेक्टर-इन-चार्ज और डिप्टी कमिश्नर रह चुके हैं। फिलहाल वह जमीन से जुड़े कथित वित्तीय धोखाधड़ी मामले में ED की हिरासत में हैं। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई कथित ‘सोना पप्पू’ उगाही नेटवर्क और उससे जुड़े आर्थिक लेनदेन की जांच के तहत की जा रही है।

Published: undefined

कई ठिकानों पर एक साथ दबिश

जानकारी के मुताबिक, ED की अलग-अलग टीमों ने शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे एक साथ कई स्थानों पर छापेमारी की। कोलकाता के रॉय स्ट्रीट स्थित एक होटल, एक कारोबारी के घर और कोलकाता पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर के आवास पर भी जांच एजेंसी पहुंची। एजेंसी कथित उगाही, अवैध लेनदेन और पुलिस अधिकारियों से जुड़े संभावित आर्थिक नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

Published: undefined

दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड खंगाल रही एजेंसी

हालांकि ED की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन शुरुआती जानकारी के अनुसार जांच एजेंसी वित्तीय लेनदेन, दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड से जुड़े सबूत जुटा रही है। बंगाल में एक साथ कई जगहों पर हुई इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined