
पश्चिम बंगाल में मंहगाई भत्ता बढ़ाने की मांग पर अड़े राज्य सरकार के कर्मचारियों को सीएम ममता बनर्जी ने कड़े शब्दों में कहा कि प्रदर्शनकारी मेरा सिर भी काट लें तो भी केंद्र सरकार के बराबर डीए नहीं दे सकेंगी।
उन्होंने कहा कि आप (आंदोलनकारी सरकारी कर्मचारी) कितना चाहते हैं? आपको कितना संतुष्ट करेगा? कृपया मेरा सिर काट दें और फिर उम्मीद है कि आप संतुष्ट होंगे। आगे कहा कि यदि आप मुझे पसंद नहीं करते हैं, तो मेरा सिर काट दें। लेकिन केंद्र की बराबर डीए नहीं दे पाउंगी।
Published: undefined
ममता बनर्जी का कहना है कि उनकी सरकार में पहले ही सरकारी कर्मचारियों को 105 फीसदी डीए दिया जा रहा है। इसे और नहीं बढ़ाया जा सकता है। गौरतलब है कि संग्रामी जौथा मंच सहित पश्चिम बंगाल सरकार के कर्मचारियों के कई संगठन केंद्र सरकार के कर्मचारियों के समान डीए बढ़ाने के लिए आंदोलन कर रहे हैं।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined