हालात

पश्चिम बंगाल: TMC विधायक खगेश्वर रॉय ने पार्टी पद से दिया इस्तीफा, टिकट ना मिलने से थे नाराज

जलपाईगुड़ी के राजगंज से तीन बार विधायक रह चुके रॉय ने एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता स्वप्ना बर्मन को इस सीट से मैदान में उतारे जाने के बाद पार्टी की हार की भविष्यवाणी की।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में राजगंज विधानसभा क्षेत्र से टिकट न मिलने के बाद विधायक खगेश्वर रॉय ने जलपाईगुड़ी जिले से तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद पार्टी के भीतर असंतोष के संकेत दिखायी देने लगे हैं।

जलपाईगुड़ी के राजगंज से तीन बार विधायक रह चुके रॉय ने एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता स्वप्ना बर्मन को इस सीट से मैदान में उतारे जाने के बाद पार्टी की हार की भविष्यवाणी की।

Published: undefined

उम्मीदवारोें की सूची के घोषणा के बाद दिया इस्तीफा

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा मंगलवार को उम्मीदवारों की सूची की घोषणा के तुरंत बाद उन्होंने जलपाईगुड़ी जिला तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। टिकट न मिलने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए रॉय ने आरोप लगाया कि यह निर्णय ‘‘धन बल’’ के प्रभाव में लिया गया है।

रॉय ने अपने इस्तीफे की घोषणा करने के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘जब ममता बनर्जी ने कांग्रेस छोड़कर तृणमूल कांग्रेस की स्थापना की, तब से मैं उनके साथ रहा हूं। आज मुझे पैसों ने हरा दिया है। किसी ने जरूर पैसे दिए होंगे और इसीलिए मेरा नाम हटा दिया गया।’’

Published: undefined

उन्हें टिकट न देना ‘‘अन्याय’’ है- खगेश्वर रॉय

मौजूदा विधायक ने दावा किया कि जिस व्यक्ति ने ‘‘कभी तृणमूल के लिए काम नहीं किया’’ उसे इस निर्वाचन क्षेत्र में उम्मीदवार बनाया गया है। रॉय ने कहा कि उन्होंने राजगंज में पार्टी संगठन खड़ा किया है और उन्हें टिकट न देना ‘‘अन्याय’’ है। उन्होंने कहा, ‘‘मेरे साथ हुए अन्याय के कारण मैंने पार्टी पद से इस्तीफा दे दिया है। तृणमूल कांग्रेस राजगंज सीट हार जाएगी।’’

बहरहाल, रॉय ने कहा कि उन्होंने अभी तक यह तय नहीं किया है कि वह किसी अन्य राजनीतिक दल में शामिल होंगे या नहीं। रॉय ने कहा, ‘‘मैंने पार्टी को पत्र भेज दिया है। देखते हैं कि नेतृत्व क्या फैसला लेता है।’’

Published: undefined

स्वप्ना बर्मन को मिला टिकट

टीएमसी ने स्वप्ना बर्मन को टिकट दिया है। जलपाईगुड़ी जिले की मूल निवासी बर्मन ने 2018 के एशियाई खेलों में हेप्टाथलॉन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। उनका इस साल की शुरुआत में तृणमूल में औपचारिक रूप से स्वागत किया गया था, जब राज्य के मंत्रियों ब्रत्या बसु और चंद्रिमा भट्टाचार्य ने फरवरी में एक कार्यक्रम में उन्हें पार्टी का झंडा सौंपा था।

इस एथलीट ने पहले बताया था कि चोटों के कारण उन्हें प्रतिस्पर्धी खेल से दूर रहना पड़ा था और वह वर्तमान में रेलवे में कार्यरत हैं। जनवरी में बनर्जी ने सिलीगुड़ी के महाकाल मंदिर में शिलान्यास समारोह के दौरान बर्मन को सम्मानित भी किया था।

रॉय के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया जानने के लिए जलपाईगुड़ी जिले के तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व से संपर्क करने के प्रयास असफल रहे।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला सुरक्षित, कहा- प्रोसीजर और इमरजेंसी पावर के इस्तेमाल की होगी समीक्षा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मुख्य निर्वाचन आयुक्त के राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का सदस्य होने पर आश्चर्य है : दिग्विजय सिंह

  • ,
  • खेल: जर्सी दोबारा पहनकर गर्व महसूस कर रहे किशन और अगले साल 10 मार्च से शुरू हो सकता है IPL

  • ,
  • वैश्विक भुखमरी पर UN का अलर्ट: 13 हॉटस्पॉट देशों में हालात बेकाबू, लाखों लोगों पर मंडराया भुखमरी का साया

  • ,
  • सिनेजीवन: फिल्म 'द केरल स्टोरी 2 के निर्माता को हाईकोर्ट का नोटिस और AI से बनी फर्जी तस्वीरों पर भड़कीं प्रीति जिंटा