हालात

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में बड़ा हादसा, करंट लगने से 10 कांवड़ियों की मौत, कई घायल

पुलिस अधिकारी ने कहा, 'उन्हें चंगरबंधा बीपीएचसी लाया गया। चिकित्सा अधिकारी ने 27 में से 16 व्यक्तियों को बेहतर इलाज के लिए जलपाईगुड़ी जिला अस्पताल रेफर किया। उन्हें मामूली चोटें आई हैं, लेकिन पूरी तरह से जांच की आवश्यकता है।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में बड़ा हादसा हो गया है। रविवार देर रात करंट लगने से 10 लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल हो गए हैं। पुलिस के मुताबिक, यह घटना जलपेश जा रहे यात्रियों को ले जा रही पिकअप वैन के करंट लगने के बाद हुई। घटना के तुरंत बाद यात्रियों को अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने बताया कि घटना वैन में डीजे सिस्टम के जनरेटर की वायरिंग के कारण हुई होगी। माथाभंगाके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा ने कहा, 'रात लगभग 12 बजे, मेखलीगंज पीएस के तहत धरला ब्रिज पर एक घटना हुई, जहां जलपेश जा रहे यात्रियों को ले जा रही पिकअप वैन बिजली की चपेट में आ गई। शुरुआती जांच से पता चलता है कि यह जनरेटर (डीजे सिस्टम) की वायरिंग के कारण हो सकता है। जो वाहन के पिछले हिस्से में लगाया गया था।'

पुलिस अधिकारी ने कहा, 'उन्हें चंगरबंधा बीपीएचसी लाया गया। चिकित्सा अधिकारी ने 27 में से 16 व्यक्तियों को बेहतर इलाज के लिए जलपाईगुड़ी जिला अस्पताल रेफर किया। उन्हें मामूली चोटें आई हैं, लेकिन पूरी तरह से जांच की आवश्यकता है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • TMC सिंबल फ्रीज मामले में हुई सुनवाई, SC ने EC से पूछा- कब तक होगा अंतिम फैसला? 28 सितंबर को अगली तारीख

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: IIT बॉम्बे के दिवंगत छात्र के माता-पिता से राहुल गांधी ने की बात, न्याय के लिए मदद का दिया भरोसा

  • ,
  • जमशेदपुर में बड़ा सड़क हादसा, खड़े ट्रेलर से टकराई तेज रफ्तार कार, ग्रामीण विकास मंत्री की बेटी समेत चार की मौत

  • ,
  • बिहार में जमुई जैसा एक और वारदात! समस्तीपुर में दिन के उजाले में लड़की से छेड़छाड़, वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

  • ,
  • राहुल गांधी ने IIT बॉम्बे के छात्र साहिल के परिवार से की फोन पर बात, न्याय दिलाने में मदद का दिलाया भरोसा