हालात

मुख्यमंत्री पद से योगी आदित्यनाथ हटाए गए तो क्या करेंगे? BJP के पूर्व विधायक ने दिया इसका जवाब

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अगर योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री पद से हटा दिया जाता है, तो वह तुरंत नाराज हो जाएंगे और साधु बन जाएंगे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बीजेपी के पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने कहा है कि अगर योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री पद से हटा दिया जाता है, तो वह साधु बन जाएंगे। पूर्व विधायक ने बुधवार शाम संवाददाताओं से कहा, "अगर योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री पद से हटा दिया जाता है, तो वह तुरंत नाराज हो जाएंगे और साधु बन जाएंगे।"

उन्होंने कहा, मैं किसी भी कीमत पर 'तेजाब' (एसिड) को 'अमृत' नहीं कह सकता। उन्होंने किसानों की दुर्दशा को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई के कारण खेती की लागत बहुत बढ़ गई है।

सिंह ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर की प्रशंसा की और उन्हें 'राजभर समुदाय का एकमात्र नेता' कहकर संबोधित किया। राम इकबाल सिंह राज्य में बीजेपी सरकार के आलोचक रहे हैं और पहले भी राज्य सरकार के कोविड प्रबंधन पर सवाल उठा चुके हैं।

उन्होंने पिछले महीने लखीमपुर खीरी कांड में बीजेपी के केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा पर किसानों को कुचलने का भी आरोप लगाया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • नंदीग्राम उपचुनावः कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान जेल से रिहा, बोले- पुलिस ने नामांकन वापस लेने का दबाव बनाया

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: INDIA ब्लॉक की बैठक में 'लोकतंत्र बचाओ' अभियान तय, 6 अक्टूबर को EC तक मार्च, 5 बड़ी रैलियों का भी ऐलान

  • ,
  • एशियन गेम्स: महिला हॉकी टीम ने मेडल किया पक्का, साउथ कोरिया को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंची, चीन से होगा सामना

  • ,
  • खेल: कोहली को लेकर संजू के बयान की हरतरफ हो रही चर्चा और भारत और श्रीलंका के बीच सेमीफाइनल से पहले मौसम पर नजर

  • ,
  • नीला ड्रम हत्याकांडः मेरठ की अदालत ने मुस्कान और साहिल को दोषी करार दिया, अगली तारीख पर सजा का ऐलान