
राजस्थान चुनाव में जीत के अगले ही दिन सोमवार को नवनिर्वाचित बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य ने जयपुर को सत्ता बदलने का अहसास दिला दिया। उन्होंने शहर में नॉनवेज दुकानें बंद करने का आदेश देते हुए कहा कि इन दुकानों का संचालन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Published: undefined
बालमुकुंद आचार्य ने कहा, “इन लोगों के पास लाइसेंस भी नहीं है। कांग्रेस प्रशासन उनसे इस बारे में नहीं पूछ रहा था। मेरा एजेंडा सनातन की रक्षा करना है, इसलिए मैं ऐसे लोगों को बर्दाश्त नहीं करूंगा। इन लोगों की वजह से खुलेआम नॉनवेज पकाया जा रहा है, जिससे आम जनता परेशान हो रही है।''
Published: undefined
उन्होंने कहा कि नॉनवेज की बदबू के कारण लोगों ने सड़कों से गुजरना भी बंद कर दिया है।विधायक ने कहा, “इन क्षेत्रों में कई मंदिर हैं। नॉनवेज की बदबू के कारण लोगों ने इन मंदिरों में जाना बंद कर दिया है। अब इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।'' आचार्य ने नगर निगम के अधिकारियों से शहर के प्रमुख बाजारों में नॉनवेज की दुकानें बंद कराने को कहा है और नॉनवेज होटल के मालिक से भी अतिक्रमण हटाने को कहा है।
Published: undefined
आचार्य हवामहल विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के टिकट पर मात्र 600 वोटों से चुनाव जीते हैं।आचार्य ने कहा, “सभी के लाइसेंस की जांच की जाएगी। मैं व्यक्तिगत रूप से इन सभी दुकान मालिकों से रिपोर्ट लेकर जांच करूंगा।” उन्होंने कहा कि बांग्लादेशियों ने हवामहल में नॉनवेज की दुकानें लगा ली हैं, जो नियमों के खिलाफ है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined