हालात

वीडियो: जब राहुल गांधी ने कहा, ‘आप मुझसे जो कह रहे हैं मोदी से कहने की हिम्मत नहीं होगी किसी की...’

राहुल गांधी ने अपने सिंगापुर दौरे में एक पैनल डिस्कशन में हिस्सा लिया, जहां लोगों ने उनसे तीखे सवाल भी पूछे। इस पर राहुल गांधी के जवाब ने सवाल पूछने वालों को कर दिया लाजवाब और हॉल तालियों से गूंज उठा

फोटो सौजन्य : @INCIndia
फोटो सौजन्य : @INCIndia सिंगापुर में एक पैनल डिस्कशन में हिस्सा लेते कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जब सिंगापुर के प्रतिष्ठित 'ली कुआन यिऊ स्कूल ऑफ पब्लिक पॉलिसी' में एक पैनल डिस्कशन में हिस्सा ले रहे थे तो वहां मौजूद लोगों में से एक शख्स ने राहुल से तीखा सवाल किया। उस शख्स ने कहा कि जब तक कांग्रेस पार्टी की सरकार रही भारत में प्रति व्यक्ति आय बेहद कम रही और उनकी सरकार के जाने के बाद से इसमें तेज़ी से बढ़ोत्तरी हो रही है। इस सवाल का जवाब राहुल गांधी देते इससे पहले ही वहां मौजूद एक शख्स ने बताया कि कैसे पंडित जवाहर लाल नेहरू ने देश को आर्थिक मजबूती दी। इस पर राहुल ने दखल देते हुए जो कहा, वह इस वीडियो में देखिए:

Published: 09 Mar 2018, 1:01 AM IST

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 09 Mar 2018, 1:01 AM IST