हालात

जब साध्वी प्रज्ञा ठाकुर खेलने लगी बॉस्केटबॉल तो कांग्रेस ने कसा तंज, कहा- अभी तक व्हील चेयर पर देखा था

सेाशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें प्रज्ञा ठाकुर बास्केट बॉल खेल रही हैं। वो बॉल को उछालते हुए बास्केट करती हैं जिसमें उन्हें सफलता भी मिलती है। इस वीडियो में उनका अंदाज एक खिलाड़ी की तरह ही हैं। इस वीडियो के सामने आने पर कांग्रेस ने तंज कसा है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

मध्य प्रदेश के भोपाल संसदीय क्षेत्र से बीजेपी की सांसद प्रज्ञा ठाकुर का बास्केट बॉल खेलते सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो पर कांग्रेस ने तंज कसा है। सेाशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें प्रज्ञा ठाकुर बास्केट बॉल खेल रही हैं। वो बॉल को उछालते हुए बास्केट करती हैं जिसमें उन्हें सफलता भी मिलती है। इस वीडियो में उनका अंदाज एक खिलाड़ी की तरह ही हैं। वे भगवा वस्त्र पहने है और बास्केट बॉल खेल रही हैं।

इस वीडियो के सामने आने पर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने तंज कसा है। उन्होंने कहा है, ''भोपाल की भाजपा सांसद साध्वी ठाकुर को अभी तक व्हील चेयर पर ही देखा था लेकिन आज उन्हें भोपाल में स्टेडियम में बास्केट बॉल पर हाथ आजमाते देखा तो बड़ी खुशी हुई। अभी तक यही पता था कि किसी चोट के कारण वो ठीक से खड़ी और चल फिर भी नही सकती है। ईश्वर उन्हें हमेशा स्वस्थ रखे।''

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: मुंबई में SIR के खिलाफ कॉकरोच पार्टी का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का मांगा इस्तीफा, कहा- ये तो सिर्फ ट्रेलर है...

  • ,
  • 'जिंदा भूतों' का प्रदर्शन: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरी युवा कांग्रेस, चुनाव आयोग से जवाबदेही की मांग

  • ,
  • खेल: भारत-पाक एशियाड फाइनल में उपस्थित नहीं होंगे मोहसिन नकवी और युवराज बोले-भारतीय टीम में वर्ल्ड कप जीतने की क्षमता

  • ,
  • ममता बनर्जी का दावा, बंगाल में ‘अशांत माहौल’ बना रही बीजेपी सरकार, ज्ञानेश कुमार 'डाकू', पद से हटाने की मांग

  • ,
  • ‘नोटबंदी’ के बाद देश ‘वोटबंदी’ का सामना कर रहा है... सचिन पायलट ने एसआईआर को बताया असंवैधानिक