हालात

भारत में किस दिन मनाई जाएगी ईद? जानें डेट और त्योहार के पीछे की मान्यता

पाकिस्तान में ईद की तारीख 22 अप्रैल रहेगी। भारत में भी 22 अप्रैल को ही ईद मनाई जाने की उम्मीद है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

रमजान का महीना जारी है। मुस्लिम धर्म में रमजान महीने का विशेष महत्व माना गया है। इस्लामिक कैलेंडर में रमजान का नवां महीना होता है। इस्लाम में यह सबसे पाक (पवित्र) महीना माना जाता है। भारत में लोग जानना चाहते है कि ईद कब है

ईद कब है?

एक माह के रोजा की समाप्ति पर ईद का पर्व मनाया जाता है। रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत 24 मार्च से हो गई थी। इसके बाद 29 से 30 रोजा रखने के बाद चांद को देखकर ईद का ऐलान किया जाता है।

खबरों की मानें तो पाकिस्तान में ईद की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। पाकिस्तान में ईद की तारीख 22 अप्रैल रहेगी। भारत में भी 22 अप्रैल को ही ईद मनाई जाने की उम्मीद है। दरअसल, पाकिस्तान में इस साल रमजान अरब देशों के साथ शुरू हुआ था। यानी अरब देशों में पहला रोजा 23 मार्च को हुआ था, लेकिन भारत में 24 मार्च को पहला रोजा रखा गया था। यदि भारत में 21 अप्रैल को चांद दिखता है तो फिर 22 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी। ऐसे में भारत में 29 रोजे ही होंगे। वहीं पाकिस्तान और अरब देशों में पूरे 30 रोजे हो जाएंगे।  

क्यों मनाई जाती है ईद?


ईद-उल-फितर या ईद इस्लाम धर्म का प्रमुख त्योहार है। मान्यता है कि इस दिन पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब ने बद्र के युद्ध में जीत हासिल की थी। इसी खुशी में लोग हर साल ईद मनाते हैं। ऐसी मान्यता है कि 624 ई में पहली बार ईद-उल-फितर मनाया गया था। यह त्योहार अमन और भाईचारे को बढ़ावा देता है।

इस दिन लोग नए कपड़े पहनते हैं। मस्जिद में सुबह नमाज अदा करते हैं और अमन-चैन की दुआ मांगते हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने माना- लोगों को ईरान युद्ध पसंद नहीं आया, पेट्रोल की कीमतें बढ़ना भी चुनाव में हार की बड़ी वजह

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • महाराष्ट्र: गोकुल विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘झारखंड में उर्दू की स्थिति चिंताजनक, लेकिन अस्तित्व बचाने का संघर्ष भी जारी’, मो. अनज़र

  • ,
  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार