
मोदी सरकार जल्द ही MSP पर कमेटी का गठन करेगी। इसकी जानकारी कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को राज्य सभा में दी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि कमेटी के गठन में क्यों देरी हो रही है।
नरेंद्र सिंह तोमर ने राज्य सभा में कहा कि सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य के संबंध में एक समिति बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में विधान सभा चुनाव की प्रक्रिया खत्म होने के बाद समिति गठित करने को कहा है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए