हालात

छत्तीसगढ़ का सीएम कौन होगा, कब होगी नाम की घोषणा? BJP के केंद्रीय पर्यवेक्ष अर्जुन मुंडा ने दिया बड़ा अपडेट!

छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बताया कि रायपुर में बीजेपी विधायक दल की बैठक कल यानी रविवार को निर्धारित हुई है। तीन पर्यवेक्षक इस बैठक के लिए निर्धारित किए गए हैं जो विधायकों की बैठक लेंगे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के एक हफ्ते बाद भी बीजेपी राज्य के मुख्यमंत्री पद के लिए किसी नाम की घोषणा नहीं कर पाई है। सीएम के नाम पर अभी तक मंथन ही चल रहा है। कब तक मुख्यमंत्री पद के लिए नाम का ऐलान हो सकता है इसे लेकर एक अहम अपडेट सामने आया है।

केंद्रीय मंत्री और छत्तीसगढ़ के लिए बीजेपी के केंद्रीय पर्यवेक्षकों में से एक अर्जुन मुंडा ने भी इस संबंध में अहम बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जाएगी। आज-कल में छत्तीसगढ़ जाएंगे। विधायक दल के साथ चर्चा के बाद फैसला लिया जाएगा।

छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बताया कि रायपुर में बीजेपी विधायक दल की बैठक कल यानी रविवार को निर्धारित हुई है। तीन पर्यवेक्षक इस बैठक के लिए निर्धारित किए गए हैं जो विधायकों की बैठक लेंगे। इस बैठक के बाद यह साफ हो सकता है कि आखिर सीएम पद की कमान किसे मिलेगी।

बीते रविवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के नतीजे आए थे। प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों में से 54 सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी। 35 सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया था। वहीं एक सीट जीजीपी के खाते में गया था।  

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 09 Dec 2023, 1:16 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF जवान ने साथियों पर की गोलीबारी, चार जवानों की मौत, आरोपी गिरफ्तार

  • ,
  • कठुआ में सीआईएसएफ जवान ने साथियों पर बरसाई गोलियां, चार जवानों की मौत, कहासुनी के बाद हुई घटना

  • ,
  • सचिन पायलट का पंजाब को लेकर बीजेपी से सवाल, सीमाओं की सुरक्षा और ड्रग्स तस्करी रोकने के लिए क्या कदम उठाए?

  • ,
  • यादों में टॉम ऑल्टरः चेहरा विदेशी, लेकिन भाषा और भारतीय संस्कृति की समझ ने दर्शकों के दिलों में दिलाई खास जगह

  • ,
  • चुनावों में हो रही है ‘मैच फिक्सिंग’, कांग्रेस को प्रतिरोध जारी रखना चाहिए, राहुल गांधी का CWC में स्पष्ट संदेश