
राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद अब तक मुख्यमंत्रियों के नामों का ऐलान नहीं हो पाया है। नतीजे को एक हफ्ते का समय बीत चुका है। पार्टी अभी भी मंथन कर रही है। राजस्थान में मुख्यमंत्री पद के लिए दो नामों की काफी चर्चा हो रही है। एक बालकनाथ, जिन्हें राजस्थान का योगी भी कहा जाता है। और दूसरी वसुंधरा राजे। इस बीच बालकनाथ ने एक बड़ा बयान देकर सभी को चौंका दिया। उनके बयान के बाद अब यह सवाल पूछा जाने लगा है कि क्या बालकनाथ यह मान चुके हैं कि उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाया जाएगा या उन्होंने खुद सीएम पद की दावेदारी छोड़ दी है?
Published: undefined
अब आपको बताते हैं का आखिर बालकनाथ ने आखिर क्या बयान दिया है। बालकनाथ ने एक्स पर पोस्ट किया, “पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जनता-जनार्धन ने पहली बार सांसद और विधायक बना कर राष्ट्र सेवा का मौका दिया। चुनाव परिणाम आने के बाद से मीडिया और सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं को नजर अंदाज करें। मुझे अभी प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में अनुभव प्राप्त करना है।”
Published: undefined
मीडिया और सोशल मीडिया में अब तक चर्चा हो रही थी कि बालकनाथ राजस्थान के मुख्यमंत्री पद के सबसे मजबूत दावेदारों में से एक हैं। लेकिन उनके इस बयान के बाद अब यह कहा जाने लगा कि शायद बालकनाथ ने मुख्यमंत्री पद की दावेदारी छोड़ दी है। बालकनाथ ने जो बयान दिया है, उसमें गौर करने वाली बात यह है कि, उन्होंने कहा कि मुझे अभी प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में अनुभव प्राप्त करना है। इस बयान का मतलब निकाला जा रहा है कि बालकनाथ ने सीएम पद पर अपनी दावेदारी छोड़ी दी है। हालांकि अभी बीजेपी ने आधिकारिक तौर पर किसी नाम की घोषणा नहीं की है। खबरों के मुताबिक, वसुंधरा राजे लगातार पार्टी आलाकमान पर सीएम पद की दावेदारी के लिए दबाव बनाए हुए हैं। खबरों में कहा गया है कि सोमवार तक पार्टी सीएम पद पर नाम की घोषणा कर सकती है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined