हालात

गुजरात में पिता की कोरोना से मौत पर पूरे परिवार ने की आत्महत्या, लोगों के दिल-दिमाग पर करने लगा असर

बताया जा रहा है कि द्वारका में पहले ही स्थिति इतनी खतरनाक बनी हुई है कि लोग काफी खौफ में जी रहे हैं। ऐसे में जयेश भाई के निधन से उनका पूरा परिवार भी काफी डरा हुआ था। लोगों के अनुसार डर और मानसिक तनाव के कारण सबने सामूहिक आत्महत्या करने का फैसला ले लिया।

फोटोः आज तक से साभार
फोटोः आज तक से साभार Asif Suleman Khan

पूरे देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है। इस बीच गुजरात में हालात नियंत्रण से बाहर हो गए हैं। हालात ये हैं कि अब यहां लोगों के दिल-दिमाग पर भी कोरोना का खौफ तारी होता जा रहा है और लोग दिल दहलाने वाले कदम उठा रहे हैं। ऐसा ही मामला द्वारका जिले में आया है, जहां पिता की कोरोना से मौत होने पर पूरे परिवार ने सामूहिक आत्महत्या कर ली।

‘आज तक’ की खबर के अनुसार द्वारका में नाश्ते की दुकान चलाने वाले जयेश भाई जैन की कोरोना की चपेट में आने के बाद गुरुवार रात मौत हो गई। उनके निधन से पूरे परिवार सदमे में आ गया और डर का माहौल पैदा हो गया। इसके बाद शुक्रवार सुबह जयेश का अंतिम संस्कार करने के बाद उनकी पत्नी साधना बेन और दो बेटे कमलेश और दुर्गेश ने भी आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार तीनों ने जहर खाकर खुद की जान दे दी।

इस घटना का खुलासा तब हुआ, जब दूधवाला घर आया और उसने घर का दरवाजा खुला हुआ पाया। अंदर जाने पर उसने देखा कि जमीन पर ही तीनों के शव पड़े थे। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई, जिसने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सामूहिक आत्महत्या का मामला दर्ज किया है।

बताया जा रहा है कि द्वारका में पहले से ही स्थिति इतनी खतरनाक बनी हुई है कि लोग काफी खौफ में जी रहे हैं। ऐसे में जयेश भाई के निधन से उनका पूरा परिवार भी काफी डरा हुआ था। लोगों के अनुसार जब से जयेश भाई की मौत की खबर आई था, तब से पूरा परिवार चिंता में आ गया था। लोगों के अनुसार परिवार उस गम को बर्दाश्त नहीं कर पाया और डर और मानसिक तनाव के दबाव में सबने सामूहिक आत्महत्या करने का फैसला ले लिया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: ईरान ने होर्मुज में UAE के जहाजों पर दागे मिसाइल, भारतीय नाविक की मौत, जॉर्डन, बहरीन, कुवैत पर भी हमला

  • ,
  • ट्रंप ने अमेर‍िका को होर्मुज स्‍ट्रेट का संरक्षक घोषित किया, जहाजों की आवाजाही पर 20 फीसदी शुल्‍क का किया ऐलान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर अमेरिका और ईरान में तनातनी बढ़ी, वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर संकट मंडराया

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः चंपत राय और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी के लिए अदालत जाएंगे वकील, पुलिस के रवैये से नाराजगी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: होर्मुज को लेकर अमेरिका-ईरान में तनातनी बढ़ी, दुनिया भर में ठप हो सकती है कच्चे तेल की सप्लाई