हालात

बंगाल में नहीं लागू होने दूंगी UCC, NRC और CAA: ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने कहा कि वह पश्चिम बंगाल में में संशोधित नागरिकता अधिनियम (सीएए), राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) और समान नागरिक संहिता लागू नहीं होने देंगी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वह राज्य में संशोधित नागरिकता अधिनियम (सीएए), राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) और समान नागरिक संहिता लागू नहीं होने देंगी।

मुख्यमंत्री ने ईद-उल-फितर के अवसर पर यहां एक सभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि कुछ लोग चुनाव के दौरान ‘दंगा कराने’ की कोशिश करेंगे। साथ ही उन्होंने लोगों से ‘साजिश का शिकार नहीं होने’ का आग्रह किया। ईद का पर्व रमजान के महीने की समाप्ति पर मनाया जाता है।

बनर्जी ने ‘रेड रोड’ पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हम संशोधित नागरिकता अधिनियम, राष्ट्रीय नागरिक पंजी और समान नागरिक संहिता को स्वीकार नहीं करेंगे। अगर हम एकजुट होकर रहेंगे तो कोई हमें नुकसान नहीं पहुंचा सकता।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस की लड़ाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से है।

तृणमूल प्रमुख ने कहा, ‘‘हम विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (‘इंडिया’) के संबंध में बाद में निर्णय लेंगे। लेकिन बंगाल में इस बात का ख्याल रखिएगा कि एक भी वोट किसी दूसरी पार्टी को नहीं जाए।’’

उन्होंने ‘‘विपक्षी दलों के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों का इस्तेमाल’’ करने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार की आलोचना की।

ममता बनर्जी के साथ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी भी मौजूद थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: देश मना रहा आजादी का जश्न, खड़गे ने पूछा- स्वतंत्रता सेनानियों का सपना कितना हुआ पूरा?, मोदी पर भी साधा निशाना

  • ,
  • '...यही आदमी एक दिन देश का झंडा गिराने का काम करेगा', स्वतंत्रता दिवस पर खड़गे का मोदी पर हमला, कई मुद्दों पर घेरा

  • ,
  • स्वतंत्रता दिवस पर आसमान से जमीन तक कड़ा पहरा, ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह रोक, दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर विशेष नजर

  • ,
  • ‘दोषी कितना भी प्रभावशाली हो, बख्शा नहीं जाएगा’, स्वतंत्रता दिवस पर JPSC मामले पर बोले झारखंड के CM हेमंत सोरेन

  • ,
  • महुआ मोइत्रा को रात में ‘सर्किट हाउस’ खाली करने का आदेश, बाहर हंगामा करती भीड़, TMC सांसद ने वीडियो शेयर कर सुनाई आपबीती