हालात

क्या पीएम मोदी के खिलाफ बोलने की वजह से तोगड़िया को गंवाना पड़ेगा वीएचपी कार्यकारी अध्यक्ष का पद?

52 साल बाद 14 अप्रैल को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष पद पर चुनाव हो रहा है और यह कयास लग रहे हैं कि ऐसा संगठन में फेरबदल करने के लिए हो रहा है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  पीएम मोदी और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया

लंबे समय से यह खबरें थीं कि पीएम मोदी और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। अब इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि पीएम मोदी की आंखों का कांटा बने प्रवीण तोगड़िया को अपना पद गंवाना पड़ सकता है।


मामला यह है कि 52 साल बाद 14 अप्रैल को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष पद पर चुनाव हो रहा है और यह कयास लग रहे हैं कि ऐसा संगठन में फेरबदल करने के लिए हो रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि तोगड़िया से संघ भी खुश नहीं है। यह भी संभावना है कि वीएचपी अध्यक्ष पद से राघव रेड्डी को भी हटाया जा सकता है। ऐसी उम्मीद है कि संघ की पसंद विष्णु सदाशिव कोकजे नए वीएचपी अध्यक्ष बन सकते हैं। कोकजे हिमाचल प्रदेश के पूर्व गवर्नर और मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के पूर्व जज रह चुके हैं।

पिछले साल 29 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए भुवनेश्वर में वीएचपी के सदस्यों की बैठक हुई थी। बैठक में आम सहमति नहीं बनने की वजह से यह तय हुआ था कि 14 अप्रैल को गुरुग्राम में चुनाव कराया जाएगा।

9 अप्रैल की प्रेस कॉन्फ्रेंस में तोगड़िया ने मोदी सरकार और पीएम मोदी पर कई हमले किये थे।

पिछले दिनों प्रवीण तोगड़िया ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर यह भी कहा था कि सत्ता की ताकत में नहीं बहना चाहिए और अपने द्वारा किए गए वादों को पूरा करने के लिए काम करना चाहिए।

प्रवीण तोगड़िया और पीएम मोदी के बीच विवाद बहुत पुराना है। पूरा संघ परिवार इस विवाद से वाकिफ है।

खबरों में यह भी कहा कि संघ को इस बात की जानकारी है कि प्रवीण तोगड़िया ने गुजरात चुनाव में बीजेपी के खिलाफ काम किया था।

संघ तोगड़िया को इसलिए भी हटाना चाहता है क्योंकि केंद्र में बीजेपी सरकार बनने के बाद से प्रवीण तोगड़िया पीएम मोदी और बीजेपी के खिलाफ खुल कर हमले करते रहे हैं।

प्रवीण तोगड़िया ने पिछले दिनों इशारों-इशारों में पीएम मोदी और सरकार पर बड़े आरोप लगाए थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: इंडिया ब्लॉक नेताओं से मुलाकात में राष्ट्रपति ने मांगे वोट चोरी के सबूत, विपक्षी सांसदों ने सामने रखी ज्ञानेश कुमार की कारस्तानियां

  • ,
  • इंडिया गठबंधन के नेताओं ने राष्ट्रपति के सामने रखा वोट चोरी का मुद्दा, महामहिम ने मांगे सबूत, जांच की बात कही

  • ,
  • जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट को लेकर डरी मोदी सरकार, नई दिल्ली में आज रात 10 बजे से 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद

  • ,
  • 1942 में अंग्रेज़ी शासन ने जिस तरह किया था भारतीयों का दमन, मोदी सरकार अपना रही है वैसे ही तरीके

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद बढ़त के साथ बंद, आईटी स्टॉक्स में रही खरीदारी