हालात

अब खुलेगा दिशा सालियान की मौत का राज? बॉम्बे HC के आदेश के बाद सीबीआई ने दर्ज की FIR

बॉम्बे हाई कोर्ट ने हाल ही में दिशा सालियान की मौत की जांच CBI को सौंपने का आदेश दिया था। जिसके बाद सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत की जांच अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) करेगी। अधिकारियों के मुताबिक, CBI ने इस मामले में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर जांच की औपचारिक शुरुआत कर दी है।

इससे पहले बॉम्बे हाई कोर्ट ने हाल ही में दिशा सालियान की मौत की जांच CBI को सौंपने का आदेश दिया था। अदालत ने मुंबई पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा था कि करीब छह साल तक FIR दर्ज नहीं की गई और जांच से मामले में जवाब मिलने के बजाय नए सवाल खड़े हुए। अदालत ने इस बात पर भी नाराजगी जताई थी कि इतने लंबे समय तक मामले को केवल दुर्घटनावश हुई मौत के तौर पर देखा गया। पीठ ने जांच के दौरान सामने आई कई ‘‘स्पष्ट विसंगतियों’’ का भी उल्लेख किया था।

2020 में हुई थी दिशा सालियान की मौत

दिशा सालियान की 8 जून 2020 को मुंबई के मलाड इलाके में एक आवासीय इमारत की 12वीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई थी। उस समय मुंबई पुलिस ने इसे दुर्घटनावश हुई मौत मानते हुए एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (ADR) दर्ज की थी।

दिशा कुछ समय तक सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर के तौर पर काम कर चुकी थीं। उनकी मौत के करीब एक सप्ताह बाद, 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत अपने मुंबई स्थित अपार्टमेंट में मृत पाए गए। दोनों घटनाओं के बीच संभावित संबंध को लेकर उस समय काफी चर्चाएं और अटकलें सामने आई थीं।

सुशांत केस की जांच भी CBI ने की थी

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद देशभर में मामला काफी चर्चा में रहा था। इसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने उनकी मौत की जांच CBI को सौंप दी थी। जांच पूरी करने के बाद एजेंसी ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की थी, जिसमें उनकी मौत को आत्महत्या बताया गया था। हालांकि, संबंधित अदालत ने अभी तक इस क्लोजर रिपोर्ट पर अंतिम सुनवाई नहीं की है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: दुष्कर्म केस में दोषी तरुण तेजपाल ने कोर्ट में किया सरेंडर, दिशा सालियान मौत मामले में CBI ने दर्ज की FIR

  • ,
  • बिहार में अभी नहीं टला बाढ़ का खतरा, गंगा, पुनपुन, बागमती समेत कई नदियां उफान पर, इन जिलों पर सबसे ज्यादा असर

  • ,
  • पश्चिम बंगाल में डेंगू का कहर, 5 हजार के पार पहुंचे मरीज, 29 नगर पालिकाएं और 278 पंचायतें हॉटस्पॉट

  • ,
  • 'पेपर लीक, महंगाई और सांप्रदायिक ध्रुवीकरण से जूझ रहा है महाराष्ट्र', उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार पर साधा निशाना

  • ,
  • विमेंस एशिया कप में श्री चरणी ने शानदार गेंदबाजी से रचा दिया इतिहास, पूनम यादव का 8 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त