हालात

‘अभिनंदन स्टाइल’ के दीवाने हुए युवा, बोले- मूंछें हों तो अभिनंदन जैसी

बेंगलुरु के मोहम्मद चांद ने कहा कि मैं अभिनंदन का फैन हूं, हम उन्हें फॉलो करते हैं। मैं उनका स्टाइल पसंद करता हूं। वे असली हीरो हैं, मैं बहुत खुश हूं। मोहम्मद चांद उन लोगों में से हैं, जिन्होंने विंग कमांडर अभिनंदन की मूंछों का स्टाइल कॉपी किया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंद देश में एक हीरो के रूप में उभरे हैं। युवा उन्हें अपने आदर्श के रूप में देख रहे हैं। देश में अभिनंदन की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकात है कि उनकी चाल-ढाल, उनका स्टाइल तक पूर देश में कॉपी किया जाने लगा है। इसका एक उदाहारण बेंगलुरु में देखने को मिला, जहां युवा अभिनंदन जैसी मूंछें रखने लगे हैं।

बेंगलुरु के रहने वाले मोहम्मद चांद ने कहा कि मैं अभिनंदन का फैन हूं, हम उन्हें फॉलो करते हैं। मैं उनका स्टाइल पसंद करता हूं। वे असली हीरो हैं, मैं बहुत खुश हूं। मोहम्मद चांद उन लोगों में से हैं, जिन्होंने विंग कमांडर अभिनंदन की मूंछों का स्टाइल कॉपी किया है।

Published: 03 Mar 2019, 2:46 PM IST

विंग कमांडर अभिनंदन का नाम 27 फरवरी को उस वक्त सुर्खियों में आया जब उन्होंने जम्मू-कश्मीर में भारतीय वायुसीमा में घुसे पाकिस्तानी विमानों को मिग-21 से मुंहतोड़ जवाब दिया था। कहा जाता है कि अभिनंदन ने मिग-21 से पाकिस्तान के एफ-16 पर निशाना लगाया था। इस दौरान एफ-16 को मार गिराया गया था। पाकिस्तनी विमानों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान अभिनंदन का विमान ध्वस्त हो गया था। इस दौरान वे मिग-21 से इजेक्ट हो गए थे, और पाकिस्तान की सीमा में जा गिरे थे। जहां उन्हें पाकिस्तानी सेना ने अपनी हिरासत में ले लिया था। हालांकि भारत के दबाव के बाद शुक्रवार को पाकिस्तान ने विंग कमांडर अभिनंदन को छोड़ दिया था। उन्होंने पंजाब के वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत में प्रवेश किया था। भारत लौटने के बाद उन्हें दिल्ली के आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

Published: 03 Mar 2019, 2:46 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 03 Mar 2019, 2:46 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: यूपी में फिर बढ़ाई गई एसआईआर की तारीख, अंतिम मतदाता सूची 10 अप्रैल को प्रकाशित की जाएगी

  • ,
  • उत्तर प्रदेश: फिर बढ़ाई गई एसआईआर की तारीख, दावे-आपत्तियों का समय 6 मार्च तक, 10 अप्रैल को फाइनल वोटर लिस्ट

  • ,
  • सिनेजीवन: रिलीज से पहले विवादों में फंसी शाहिद की ‘ओ रोमियो' और 'घूसखोर पंडत' विवाद पर मनोज बाजपेयी ने तोड़ी चुप्पी

  • ,
  • जम्मू-कश्मीरः उमर सरकार ने पेश किया 1.27 लाख करोड़ रुपये का बजट, मुफ्त सिलेंडर, छात्रों की फीस माफ समेत कई एलान

  • ,
  • अंडर 19 वर्ल्ड कप: फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, 80 गेंद पर 175 रन बनाए, लगाए 15 छक्के, 15 चौके