
उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड समेत महिलाओं पर लगातार बढ़ रहे अत्याचार और दुराचार की घटनाओं को रोकने और दोषियों को सजा देने की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस महिला संगठन की महिलाओं ने शुक्रवार को गैरसैंण में विधानसभा का घेराव करने की कोशिश की।
Published: undefined
प्रदेश कांग्रेस महिला संगठन की अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में खराब मौसम के बावजूद विधानसभा घेराव के इस कार्यक्रम में जिले और प्रदेश भर से महिलाएं शामिल हुईं। हालांकि, पुलिस ने कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं को विधानसभा से चार किलोमीटर पहले दिवालीखाल पर ही रोक लिया और उन्हें आगे नहीं जाने दिया।
Published: undefined
इसके बाद महिलाएं वहीं धरने पर बैठ गईं। इस दौरान उन्होंने सरकार विरोधी नारे भी लगाए।महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मांग थी कि अंकिता भंडारी हत्याकांड समेत ऋषिकेश, देहरादून, हल्द्वानी और प्रदेश भर में महिलाओं के विरुद्ध हो रही हिंसक घटनाओं की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराई जाए और अपराधियों को कड़ी सजा दी जाए।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined