
विश्व साइकिल दिवस के मौके पर साइकिल कंपनी एटलस बंद करने की घोषणा की है। खबरों के मुताबिक, एटलस साइकिल (हरियाणा) लिमटेड साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइच-4 को कंपनी प्रबंधन ने आर्थिक संकट के चलते बंद कर दिया है। बुधवार को कंपनी प्रबंधन की ओर से नोटिस जारी कर कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी गई।
Published: undefined
कंपनी प्रबंधन की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि कंपनी के पास पैसा नहीं होने के चलते प्रोडक्शन बंद किया जा रहा है। साथ ही कहा कि जब तक कंपनी के पास पैसे का प्रबंध नहीं होता तब तक कंपनी दोबारा नहीं चल सकती है। नोटिस में कहा गया है कि सभी कर्मचारियों को पता है कि कंपनी पिछले कई वर्षों से भारी आर्थिक संकट के दौर से गुजर रही है। कंपनी ने उपलब्ध सभी फंट को खर्च कर दिए हैं। और स्थिती यह है कि कोई आय के स्त्रोत नहीं बचे हैं। यहां तक दैनिक कांमों के लिए भी पैसे नहीं है। इसलिए कंपनी को बंद करने के फैसला लिया गया है।
नोटिस में कर्मचारियों से कहा गया है कि साप्ताहिक अवकाश छोड़कर अन्य सभी दिन अपने समय पर आकर कंपनी के गेट प हाजिरी लगाएं, जिससे वह कंपनी बंद होने पर वेतन पाने के हकदार रहे।
Published: undefined
साहिबाबाद स्थित इस फैक्ट्री को बंद करने की फरमा के बाद यहां काम करने वाले कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। एक कर्मचारी ने बताया कि कारखाना बंद होने से लगभग 450 कर्मचारी सीधे तौर पर प्रभाभित हुए हैं। वहीं अस्थाई तौर पर प्रभावित लोगों को मिला लें तो फैक्ट्री बंद होने से 700 कर्मचारियों पर असर पड़ेगा।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined