हालात

दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के पार, अलर्ट पर प्रशासन

यमुना नदी के जलस्तर को लेकर शहर के लिए चेतावनी का स्तर 204.5 मीटर है और खतरे का निशान 205.3 मीटर है व निकासी 206 मीटर से शुरू होती है।

फोटो: दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के पार।
फोटो: दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के पार। फोटो: PTI

दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशआन के ऊपर बह रही है। युमान का जलस्तर शनिवार शाम को पुराने रेलवे पुल पर 205.52 मीटर पर पहुंच गया जो खतरे के निशान 205.33 मीटर से अधिक है।

अधिकारी के अनुसार, स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है और सभी संबंधित एजेंसियों को संभावित बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए एहतियाती कदम उठाने को कहा गया है, क्योंकि जलस्तर में और वृद्धि होने का अनुमान है।

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर और मयूर विहार में नदी के पास निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को अस्थायी रूप से ठहराने के लिए टेंट लगाए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि रात आठ बजे यमुना का जलस्तर 205.52 मीटर था।

यमुना नदी के जलस्तर को लेकर शहर के लिए चेतावनी का स्तर 204.5 मीटर है और खतरे का निशान 205.3 मीटर है व निकासी 206 मीटर से शुरू होती है। पुराना रेलवे पुल नदी के प्रवाह और संभावित बाढ़ के खतरों पर नजर रखने के लिए एक प्रमुख अवलोकन बिंदु के रूप में कार्य करता है।

केंद्रीय बाढ़ कक्ष के एक अधिकारी ने बताया, "वजीराबाद और हथिनीकुंड बैराज से हर घंटे बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। पूर्वानुमान के अनुसार, रविवार शाम तक जलस्तर में गिरावट आने की संभावना है।"

बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार, हथिनीकुंड बैराज से हर घंटे लगभग 53,950 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है और वजीराबाद बैराज से हर घंटे 51,210 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

बैराजों से छोड़े गए पानी को दिल्ली पहुंचने में आमतौर पर 48 से 50 घंटे लगते हैं। ऊपरी इलाकों से छोड़े गए कम पानी से भी जलस्तर बढ़ रहा है, जिससे शहर में पानी चेतावनी के निशान के करीब पहुंच रहा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस, चक्काजाम-पथराव के बाद अब नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने BJP दफ्तर को घेरा

  • ,
  • IND vs ENG: पांचवें T20 में दांव पर होगी टीम इंडिया की नंबर एक की कुर्सी, जानें कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल

  • ,
  • Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में पूरे सप्ताह 'नो वार्निंग', गर्मी और उमस के लिए हो जाइए तैयार!

  • ,
  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी: निलंबित कर्मचारी पहुंचा HC, याचिका पर कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, 16 जुलाई को सुनवाई

  • ,
  • मेरठ छात्रा हत्याकांड: 'जिस राज्य का मुख्य ही महिलाओं के साथ...', पीड़ित परिवार से मिले अखिलेश, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल