हालात

दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर पहुंचा, निचले इलाकों के लिए अलर्ट जारी

दिल्ली में यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए रेस्क्यू और आपात स्थितियों के लिए एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देश की राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान (205.33 मीटर) को पार कर चुका है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ का सीधा खतरा मंडराने लगा है। समाचार एजेंसी एएनआई ने यह ताजा जानकारी दी है, जबकि इसके पहले न्यूज़ एजेंसी पीटीआई ने खबर दी थी कि लस्तर चेतावनी सीमा (204.5 मीटर) से ऊपर पहुंच गया है।

बाढ़ का खतरा, प्रशासन अलर्ट

  • यमुना का जलस्तर बढ़कर 205.10 मीटर हो गया है, जो सीधे तौर पर खतरे की सीमा पार कर चुका है।

  • हथिनीकुंड बैराज से प्रति घंटे 40,000–50,000 क्यूसेक पानी छोड़े जा रहे हैं।

  • पूर्वी दिल्ली जिला मजिस्ट्रेट के अनुसार, वजीराबाद बैराज पर जल का बहाव शाम 5 बजे 46,290 क्यूसेक रहा।

  • सिंचाई मंत्री प्रवेश वर्मा का कहना है कि सभी गेट्स खुले हैं और स्थिति नियंत्रित बनी हुई है।

  • यमुना के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिए हैं।

यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए रेस्क्यू और आपात स्थितियों के लिए एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है। वहीं, नोएडा में यमुना का जलस्तर अभी भी सुरक्षित (197.4 मीटर) है और वहां कोई आपात स्थिति नहीं है। साल 2023 में यमुना का सर्वाधिक रिकॉर्ड जलस्तर 208.66 मीटर रहा था, जिससे भारी बाढ़ आई थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!