हालात

दिल्ली दंगों की चार्जशीट में नाम आने पर येचुरी का विरोध का ऐलान, कहा- सामने आ गया बीजेपी का चाल, चरित्र और चेहरा

उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों की अतिरिक्त चार्जशीट में नाम शामिल किए जाने पर सीपीएम नेता सीताराम येचुरी ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। उन्होंने दिल्ली पुलिस के इस कदम की आलोचना करते हुए इसके विरोध का ऐलान किया है।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

दिल्ली पुलिस द्वारा उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों की सप्लीमेंट्री चार्जशीट में नाम आने पर सीपीएम नेता सीताराम येचुरी ने तीखी प्रतिक्रिया जताई है। उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट में कहा है कि दिल्ली पुलिस बीजेपी की केंद्र सरकार और गृह मंत्रालय के अधीन काम करती है। उन्होने कहा, “दिल्ली पुलिस बीजेपी की केंद्र सरकार और गृह मंत्रालय के नीचे काम करती है। उसकी ये अवैध और ग़ैर-क़ानूनी हरकतें बीजेपी के शीर्ष राजनीतिक नेतृत्व के चरित्र को दर्शाती हैं। वो विपक्ष के सवालों और शांतिपूर्ण प्रदर्शन से डरते हैं, और सत्ता का दुरुपयोग कर हमें रोकना चाहते हैं।“

येचुरी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार संसद में सवालों से डरती है और प्रेस कांफ्रेंस करने से घबराती है। उन्होंने कहा, “यह मोदी सरकार आरटीआई का जवाब देने से - वो मोदी का निजी फंड हो या अपनी डिग्री दिखाने की बात। इस सरकार की सभी असंवैधानिक नीतियों और असंवैधानिक क़दमों का विरोध जारी रहेगा।“

सीपीएम नेता ने कहा कि दिल्ली में किन लोगों के भड़काऊ भाषणों से हिंसा फैली उसके वीडियो मौजूद हैं, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा, “56 लोग दिल्ली की हिंसा में मारे गए। ज़हरीले भाषणों का वीडियो है, उन पर कार्यवाई क्यों नहीं हो रही है? क्योंकि सरकार ने आदेश दिया है कि विपक्ष को लपेटा जाए, किसी भी तरह से। यही है मोदी और बीजेपी का असली चेहरा, चरित्र, चाल और चिंतन। विरोध तो होगा इसका।“

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: एशियन गेम्स 2026 का आगाज, ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर और पवन सेहरावत ने थामा तिरंगा

  • ,
  • AI से 2030 तक दुनिया के खत्म होने का कितने प्रतिशत खतरा? एनवीडिया प्रमुख जेन्सेन हुआंग ने दिया जवाब

  • ,
  • 'आंकड़ों की ‘बाजीगरी’ के जरिए महंगाई पर नियंत्रण का दावा', जयराम बोले- जनता आगामी चुनावों में PM को ‘आटे-दाल का भाव’ बताएगी

  • ,
  • मध्य प्रदेश में हादसा, बरसाती नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, मां बगलामुखी के दर्शन कर लौट रहे थे

  • ,
  • ममता बनर्जी की TMC को एक और झटका, नंदीग्राम के बाद रेजीनगर से उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने वापस लिया नामांकन