हालात

योगी सरकार की पुलिस चोरों के सामने नतमस्तक, कहा- हमसे ना हो पाएगा, रात को खुद करें अपनी रक्षा, देखें वीडियो

योगी की पुलिस इन दिनों चोरों को पकड़ने में नाकाम हैं। ये हम नहीं खुद बहराइच पुलिस कह रही है। बहराइच जिले के कैसरगंज सीओ त्रिवेणी प्रसाद त्रिवेदी ने लोगों के आगे अपनी लाचारी और बेबसी जाहिर की। 

फोटो: सोशयल मीडिया
फोटो: सोशयल मीडिया 

योगी की पुलिस चोरों के सामने नतमस्तक दिखाई दे रही है। यूपी पुलिस चोरी पर रोक लगाने में इतनी बेबस और लाचार हो गई है कि अब लोगों को रात में जगने की सलाह दे रही है। ये हम नहीं कह रहे हैं बहराइच पुलिस कह रही है। जिसका वीडियो अब वायरल हो गया है।

दरअसल बहराइच जिले में इस वक्त चोरों ने आतंक मचा रखा है। पिछले 1 महीने से हर रोज़ कहीं ना कहीं चोरी की घटना को चोर अंजाम दे रहे हैं और लोगों की मेहनत की कमाई पर हाथ साफ कर जा रहे हैं। चोरों के आतंक को रोकने में नाकाम बहाइच पुलिस बकायदा माइक लेकर यह दिखाई दिए कि हम चोरों के आगे हार गए।

नाकाम सीओ त्रिवेणी प्रसाद अपनी लाचारी पर जमकर रोये। उन्होंने कहा, “हम मजबूर है, हम चोरों को नहीं पकड़ पाए। हमने सोचा था कि हम पकड़ लेंगे, लेकिन हम चोरी नहीं रोक पा रहे हैं। जनता के जागरूक न होने के कारण मैं चोरियों रोकने में असफल रहा।”

उन्होंने आगे कहा कि पिछले कुछ दिनों से मैं विचार कर रहा हूं कि चोरी को रोकने के लिए क्यों न थोड़ी सी तकलीफ आप लोगों को भी दी जाए और आपकी नींद में खलल डाला जाए। उन्होंने आगे कहा कि मैं आपकी पीड़ा समझ सकता हूं।आप सभी किसान है और रात-दिन एक करके मेहनत करते हैं, ऐसे में अगर आपसे अपेक्षा करूं कि आप रात में जगे, लेकिन हमारी भी कुछ मजबूरियां हैं कि आपसे में ये अपेक्षा कर रहा हूं कि रात में 11 बजे से लेकर 2.30 बजे तक अपने-अपने घरों में जगकर आपको अपनी संपत्ति की रक्षा करनी होगी।

ऐसे कारनामों की फेहरिस्त यूपी पुलिस काफी लंबी है, जो अपराधियों के सामने बेबस दिख चुकी है। अपराधियों को डराने के लिए संभल पुलिस मुंह से ठांय ठांय की आवाज निकला चुकी है। पिछले साल 12 अक्टूबर को संभल के असमोली थाना क्षेत्र में मुबारकपुर गांव के जंगल में एक खेत के पास पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर हो गया था। बदमाशों ने पहले पुलिस पर गोलियां चलाई जिसके जवाब में पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर बदमाशों पर फायरिंग शुरू कर दी, लेकिन इसी बीच इंस्पेक्टर मनोज कुमार की पिस्टल जवाब दे गई और और फिर उससे फायरिंग नहीं हो सकी। ऐन मौके पर पिस्टल के जवाब देने के बाद बदमाशों में खौफ बनाए रखने के लिए मुंह से ही ठांय ठांय की आवाज निकालते हुए मनोज मैदान में डटे रहे।

इसे भी पढ़ें: वीडियो: यूपी पुलिस अब मुंह से भी गोली मारे, एनकाउंटर में दरोगा चिल्लाए ‘ठांय-ठांय’

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 09 Aug 2019, 6:14 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?