
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर गाय का इस्तेमाल राजनीति के लिए करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा प्रदेश में कितनी गाय हैं इसका हिसाब तक यूपी सरकार के पास नहीं है। बीजेपी सिर्फ राजनीति के लिए इस्तेमाल करती है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को यूपी सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि गाय को माता कहने वालों ने उन्हें बेसहारा बना दिया। छतीसगढ़ के हर गांव में गोशाला है। उत्तर प्रदेश सरकार के पास गाय का हिसाब तक नहीं है। सिर्फ राजनीति के लिए इस्तेमाल करती है।
Published: undefined
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को प्रयागराज के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार किया। इस दौरान बघेल ने योगी और मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होने कहा कि क्षेत्र के किसानों पर हुये जुल्म से मतदाता बहुत गुस्से में हैं, इस बार परिवर्तन तय है। उन्होंने दावा किया कि हजारों मतदाता एकजुटता से परिवर्तन के महायज्ञ में आहुति देने के लिए तत्पर हैं।
Published: undefined
वहीं बारा, करछ्ना और अल्लाहपुर विधानसभा में जनसभा को संबोधित करते हुए बघेल ने कहा कि जब चुनाव करीब आता है तो धर्म खतरे में पड़ जाता है। भाजपा धर्म के नाम पर ढोंग की राजनीति करती है। बघेल ने बीजेपी को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि बीजेपी के केंद्रीय मंत्री के बेटे किसानों की छाती पर कार चढ़ा रहे हैं। जब पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी किसानों का दर्द बांटने जाती हैं तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता है।
Published: undefined
भुपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में दो रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से सरकार गोबर खरीद रही है। वहां किसान प्रतिमाह 30 हजार रुपये कमाई कर रहे हैं। कांग्रेस उत्तर प्रदेश में भी यह व्यवस्था लागू करेगी। अब उत्तर प्रदेश के किसान गोबर से मालामाल होंगे। प्रदेश के हर गांव में गोशाला बनवाएंगे। जिससे किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे बेसहारा जानवरों से राहत मिलेगी।
Published: undefined
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के हक में आजादी के पहले से ही कांग्रेस लड़ाई लड़ रही है। कांग्रेस ने भोजन, शिक्षा और चिकित्सा का अधिकार जनता को दिया। भाजपा ने जुमलेबाजी की। 15 लाख खाते में भेजने को कहा और दीपावली पर नोटबंदी कर सबका पैसा जमा करा लिया। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सरकारों ने हमेशा समाज में दबे कुचले लोगों को ऊपर उठाने का काम किया है। महिलाओं को शिक्षा, रोजगार से लेकर पंचायती राज में आरक्षण दिलाने का काम और समाज में समानता लाने का काम भी कांग्रेस ने किया है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined