हालात

प्रदर्शन से डरी योगी सरकार! PM मोदी के दौरे से पहले यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

पीजीआई पुलिस अजय राय के आवास के बाहर तैनात है। अधिकारियों ने बताया कि यह कदम कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे से पहले पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने लखनऊ के आलमबाग स्थित अजय राय के आवास के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी है। अजय राय ने पीएम मोदी के दौरे के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान किया था।

Published: undefined

पुलिस ने क्या कहा?

पीजीआई पुलिस बुधवार सुबह से ही अजय राय के आवास के बाहर तैनात है। अधिकारियों ने बताया कि यह कदम कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया है। अजय राय, पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव भी लड़ चुके हैं। वह लंबे समय से वाराणसी में सक्रिय हैं।

Published: undefined

हाउस अरेस्ट पर अजय राय

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "पुलिस भेजकर हमें रोकना, मजदूरों की आवाज दबाना- यह लड़ाई नहीं रुकेगी, यह वोट चोरों को नहीं बचा पाएगा।"

उन्होंने आगे लिखा, "कांग्रेस का हर बहादुर शेर कार्यकर्ता गली-गली, गांव-गांव विरोध करेगा और अपनी आवाज बुलंद करेगा- "मोदी, वोट चोरी करना बंद करो!"

Published: undefined

कांग्रेस ने हाउस अरेस्ट का किया विरोध

कांग्रेस ने अजय राय के हाउस अरेस्ट का कड़ा विरोध किया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अजय राय को हाउस अरेस्ट करना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। उन्होंने कहा कि विरोध की आवाज को सरकार दबाना चाहती है।

फिलहाल अजय राय अपने आवास पर ही हैं। अजय राय के घर के बाहर समर्थकों की आवाजाही पर सख्ती है उन पर भी निगरानी रखी जा रही है।

Published: undefined

पीएम मोदी आज वाराणसी दौरे पर रहेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (गुरुवार) अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचेंगे। इस दौरान उनके साथ मॉरिशस के प्रधानमंत्री भी मौजूद रहेंगे। दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए कई अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी वाराणसी में कई विकास परियोजनाओं का भी शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में केसी वेणुगोपाल का पीएम मोदी को पत्र, कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

  • ,
  • सर्वे से E20 पेट्रोल पर उठे गंभीर सवाल, माइलेज में आ रही भारी गिरावट, गाडियों की लाइफ को भी नुकसान

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: लगातार दूसरे दिन झूमा बाजार, सेंसेक्स 579 अंक चढ़ा और पेट्रोल-डीजल पर राहत की उम्मीद नहीं

  • ,
  • खेल: डीआर कांगो पर जीत से खुश नहीं हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन? और अगस्त में श्रीलंका दौरे पर जाएगी टीम इंडिया

  • ,
  • अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, 'महुआ मोइत्रा पर हमला कर बीजेपी ने पैदा किया राजनीतिक हिंसा का माहौल'