हालात

योगी के विधायक ने महिला एसडीएम को सरेआम धमकाया, कहा, तुम्हें मेरी ताकत का अंदाजा नहीं 

आगरा के फतेहपुर सीकरी से विधायक उदयभान चौधरी ने एसडीएम को धमकाते हुए कहा कि क्या तुम्हें पता नहीं है कि मैं एक विधायक हूं? तुम्हें मेरी पावर का अंदाज भी है, लोकतंत्र के पावर का एहसास है?

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  

बीजेपी नेताओं का सत्ता का नशा इस कदर हावी है कि आए दिन प्रशासन के आलाधिकारियों के अभ्रद्र व्यवहार कर रहे हैं। ताजा मामला आगरा का है। फतेहपुर सीकरी से बीजेपी विधायक उदय भान चौधरी ने सरेराह सब-डिविजनल मेजिस्ट्रेट (एसडीएम) गरीमा सिंह को धमकी दी है। बीजेपी विधायक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में विधायक एसडीएम पर चिल्लाते हुए नजर आ रहे हैं और कह रहे हैं, “आप सरकार के विरुद्ध काम कर रही हैं। हमें दिखाना चाहती हैं आप एसडीएम हैं? आपको मालूम नहीं मैं विधायक हूं? मेरी ताकत का एहसास नहीं है? लोकतंत्र का अहसास नहीं है? आप एक एक नौकर हैं।” इतना ही नहीं विधायक ने बेहद भद्दे तरीके से महिला एसडीम को उसके कार्यालय जाने का आदेश दिया।

इसके बाद वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि बीजेपी विधायक की दबंगई के बाद उनके समर्थक ने एसडीम मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं।

खबरों के मुताबिक, ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसल का मुआवजा न मिलने पर सैकड़ों किसान तहसील किरावली का घेराव करने पहुंचे थे। आक्रोशित किसानों ने बीजेपी विधायक उदयभान सिंह को तहसील में घेर लिया। उनके समक्ष नाराजगी जताने लगे। शोर सुनकर एसडीएम किरावली गरिमा सिंह अपने कार्यालय से बाहर आ गईं। उन्होंने किसानों से कहा कि मेरे समझाने पर भी आप लोग मानने को तैयार नहीं हैं। बैंक खाता संख्या मिलने पर आपको मुआवजा मिल जाएगा। यह सुन विधायक चौधरी उदयभान सिंह आपा खो बैठे और एसडीएम को काफी भला-बुरा कहा।

इस मामले पर जिला मेजिस्ट्रेट एनजी रवी कुमार ने कहा, ‘मैंने एसडीएम और विधायक दोनों को इस मामले में बात करने के लिए बुलाया है।” हालांकि इस मामले में अभी तक किसी तरह की कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है।

बीजेपी विधायकों की दबंगई का यह कोई पहला मामला नहीं है। बीते दिनों आगरा के खेरागढ़ विधानसभा से विधायक महेश गोयल का इंस्पेक्टर को हड़काते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। बीजेपी विधायक महेश गोयल थाने में एक ऑटो को छुड़वाने के लिए पहुंचे थे, लेकिन जैसे ही थाने पहुंचे इंस्पेक्टर को देखते ही भड़क गए और इंस्पेक्टर को विधायक और सरकार के लोगों से कैसे बात की जाती है इसकी तमीज सिखाने लगे। इस दौरान विधायक महेश गोयल ने पुलिस के सामने ही अभ्रद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए नजर आए।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 18 Dec 2018, 10:29 AM IST

  • मुश्किल में अमेरिकन ड्रीम, भारतीयों के लिए जल्द बंद हो सकते हैं ईबी-1 ग्रीन कार्ड, अमेरिका ने दी चेतावनी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: हल्द्वानी 'शुद्धिकरण' पर खड़गे का नड्डा को पत्र, बोले- सीएम धामी को FIR के दें निर्देश

  • ,
  • TMC कार्यालय में तोड़फोड़ पर भड़के अभिषेक बनर्जी, कहा- यह लोकतंत्र नहीं, राजनीतिक गुंडागर्दी है, शाह से पूछा- कार्रवाई करेंगे?

  • ,
  • दिल्ली-NCR वालों को अभी गर्मी से राहत, आज-कल बारिश के आसार, 8 सितंबर तक आसमान में बादलों का डेरा

  • ,
  • '24 दिन बीत जाने के बाद भी...', खड़गे का ‘शुद्धीकरण’ मामले में नड्डा को पत्र, FIR के लिए CM धामी को निर्देशित करने की मांग