हालात

टीका लगवाने के बाद भी आप सुरक्षित नहीं! स्टडी में खुलासा, कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट से जुड़ी परेशान करने वाली खबर

कोरोना का डेल्टा प्लस वैरिएंट लगातार मुश्किलें बढ़ा रहा है। 130 देशों में ज्यादातर मामले डेल्टा वैरिएंट के ही सामने आ रहे हैं। यह दुनियाभर में फैल चुका है और तेजी से संक्रमित भी कर रहा है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कोरोना के डल्टा वैरिएंट को लेकर परेशान करने वली खबर सामने आई है। चेन्नई में किए गए एक आईसीएमआर के अध्ययन में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। स्टडी में पाया गया है कि डेल्टा वैरिएंट में टीकाकरण और असंक्रमित दोनों व्यक्तियों को संक्रमित करने की क्षमता है। ऐसे में जो लोग कोरोना का टीका लगवा चुके हैं वो भी इस वैरिएंट से सुरक्षित नहीं। ऐस में जरूरी है कि लोग कोरोना नियमों का पालन करें और तेजी से फैल रहे वैरिएंट से खुद को सुरक्षित रखें।

Published: 19 Aug 2021, 10:11 AM IST

130 देशों में ज्यादातर मामले डेल्टा वैरिएंट के ही सामने आ रहे हैं। यह दुनियाभर में फैल चुका है और तेजी से संक्रमित भी कर रहा है। जिन लोगों को वैक्सीन लग चुकी है, उनके शरीर में बनने वाली एंटीबॉडीज पर शोध किया और दूसरे वैरिएंट के खिलाफ इसकी जांच की। इस दौरान पाया गया कि इस वैरिएंट के खिलाफ एंटीबॉडी की प्रभावकारिता दो से तीन गुना कम हो गई। हालांकि राहत की बात यह है कि इसके बावजूद वैक्सीन आपको काफी हद तक बचा सकती है।

Published: 19 Aug 2021, 10:11 AM IST

डेल्टा वैरिएंट के खिलाफ एंटीबॉडी की प्रभावकारिता कुछ कम जरूर हो रही है, लेकिन गंभीर संक्रमण से बचने के लिए वैक्सीन जरूरी है, ताकि लोग अस्पताल में भर्ती होने से बचें, यहां तक कि मौत से भी। इसलिए वैरिएंट चाहे जो भी हो, वैक्सीन आपको गंभीर संक्रमण से बचाएगी।

Published: 19 Aug 2021, 10:11 AM IST

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 19 Aug 2021, 10:11 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: नागरिकता पर बहस के बीच सरकार ने बढ़ा दी पासपोर्ट बनवाने की फीस, अब देना होंगे इतने रुपए

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान की जहाजों को आखिरी चेतावनी! दूसरी तरफ वेनेजुएला में महाविनाश, भूकंप से 164 की मौत

  • ,
  • नागरिकता के प्रमाण पर बहस के बीच सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की फीस, अब देने होंगे इतने रुपए, 1 जुलाई से लागू

  • ,
  • गाजियाबाद में फिल्मी ड्रामा: जिस शख्स की तेरहवीं का चल रहा था भोज, वो खुद चलकर घर पहुंचा, लोगों के उड़े होश

  • ,
  • कांग्रेस का पेपर लीक के खिलाफ राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू, नेताओं ने अलग-अलग शहरों से उठाई प्रधान के इस्तीफे की मांग