हालात

देश के कई हिस्सों में आंधी-तूफान से कोहराम, तस्वीरें और वीडियो देखकर दहल जाएंगे आप

देश के कई हिस्सों में 13 मई की शाम को आई तेज आंधी और बारिश के कारण करीब 41 लोगों की मौत की खबर है। आंधी के कारण सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 34 लोग घायल भी हुए हैं।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  यूपी के बुलंदशहर में आंधी और तूफान के बाद गाड़ियां आपस में टकरा गई

उत्तर भारत के कई राज्यों में आंधी और तूफान ने कोहराम मचा दिया है। 13 मई की शाम को उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आंधी-तूफान और बारिश ने जमकर कहर बरपाया। आंधी तूफान में कम से कम 42 लोगों की मौत हो गई, वहीं कई लोग घायल हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिन के लिए अलर्ट जारी किया है।

आंधी-तूफान से दिल्ली एनसीआर समेत कई जगहों पर पेड़ गिरे। उत्तर प्रदेश में संभल के राजपुरा में बिजली गिरने के चलते आग ने घरों को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते 100 घर जलकर राख हो गए। ऐसी कई तस्वीरें और वीडियो आपको सकते में डाल सकते हैं।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया 

यूपी के मुरादाबाद में आंधी और तूफान के कहर से लोग इधर- उधर भागते नजर आए।

फोटो: सोशल मीडिया 

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए