हालात

यूट्यूब ने किया बड़ा बदलाव, अब नहीं पता चलेगा कितना डिसलाइक हुआ वीडियो, सिर्फ क्रिएटर देख सकेंगे

कंपनी ने गुरवार को एक बयान में कहा कि हम यूट्यूब पर डिसलाइक की संख्या को निजी बना रहे हैं, लेकिन डिसलाइक बटन हटा नहीं रहे हैं। यह बदलाव आज से धीरे-धीरे शुरू हो जाएगा। दर्शक अब भी वीडियो को डिसलाइक कर सकते हैं और क्रिएटर्स के साथ फीडबैक साझा कर सकते हैं।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

यूट्यूब ने एक बड़े बदलाव का ऐलान किया है। कंपनी ने गुरुवार को घोषणा की है कि काउंट टू डिसलाइक बटन अब दर्शकों को नहीं दिखेगा। यानी यूट्यूब पर अब नहीं पता चलेगा कि कोई वीडियो कितना डिसलाइक किया गया है। हालांकि, क्रिएटर यूट्यूब स्टूडियो में डिसलाइक की संख्या देख सकते हैं। यदि वे यह जानना चाहते हैं कि उनका कंटेंट कैसा प्रदर्शन कर रहा है।

यूट्यूब ने गुरवार को एक बयान में कहा, "हम यूट्यूब पर डिसलाइक की संख्या को निजी बना रहे हैं, लेकिन डिसलाइक बटन हटा नहीं रहे हैं। यह बदलाव आज से धीरे-धीरे शुरू हो जाएगा।" दर्शक अब भी वीडियो को डिसलाइक कर सकते हैं। वे अपनी सिफारिशों को ट्यून कर सकेंगे और निजी तौर पर क्रिएटर्स के साथ फीडबैक साझा कर सकेंगे।

यूट्यूब ने अपने प्लेटफॉर्म पर एक नया "न्यू टू यू" टैब भी रोल आउट करना शुरू कर दिया है, ताकि यूजर्स ऐसी सामग्री का पता लगा सकें जो होम फीड पर दिखाई देने वाली सामान्य सिफारिशों का हिस्सा नहीं हैं। नया टैब यूट्यूब होमपेज पर मोबाइल, डेस्कटॉप और टीवी डिवाइस पर उपलब्ध है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि हम 'न्यू टू यू' के बारे में अधिक डिस्क्रिप्शन शेयर करने के लिए उत्साहित हैं। यह एक ऐसी सुविधा है जो आपको सामान्य रूप से देखे जाने वाले अनुशंसित वीडियो से परे नए क्रिएटर्स और नए कंटेंट को सर्च में मदद करती है। 'न्यू टू यू' अब मोबाइल, डेस्कटॉप पर यूट्यूब होमपेज पर उपलब्ध है। इस फीचर से उन लोगों को लक्षित करके नए दर्शकों तक पहुंचने में मदद की उम्मीद है, जो उनकी कंटेंट में सबसे अधिक रुचि रखते हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 11 Nov 2021, 6:03 PM IST

  • न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर नाराज बांग्लादेशी प्रवासियों ने मुहम्मद यूनुस को घेरा, बोले- आतंकवादी हो, यहां क्यों आए'

  • ,
  • अब बीजेपी के सहयोगी भी प्रदर्शनकारियों के निशाने पर, नीतीश, चिराग और नायडू भी वोट चोरों की फेहरिस्त में

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी बोले- मोदी, शाह, ज्ञानेश और उनके साथियों के चारों ओर जाल सिकुड़ रहा है

  • ,
  • हम हैं कामयाब-19: मोहम्मद शहंशाह ने ग़रीबी के कारण बचपन में पढ़ाई छोड़ी, अब हैं करोड़ों की कंपनी ‘टूडेज़ फ़ैशन’ के मालिक

  • ,
  • वोट चोरी के खिलाफ विपक्ष एकजुट, राहुल बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए जारी रहेगा संघर्ष, दोषियों को मिलेगी सजा