हालात

गाजियाबाद स्टेशन पर बड़ा हादसा, तेजस एक्सप्रेस का कोच पटरी से उतरा, भुवनेश्वर से दिल्ली जा रही थी ट्रेन

रेलवे की तरफ से भी बताया गया है कि इस हादसे में सभी पैसेंजर पूरी तरीके से सुरक्षित हैं। तेजस ट्रेन के एक कोच के डिरेल होने के बाद उसे अलग कर ट्रेन को सुबह करीब 10 बजे के आसपास दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

गाजियाबाद स्टेशन पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। भुवनेश्वर से नई दिल्ली आ रही तेजस एक्सप्रेस का एक पहिया पटरी से उतर गया। सूचना मिलते ही तुरंत रेलवे के अधिकारी और इंजीनियर मौके पर पहुंचे और करीब 1 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद इसे रिपेयर कर दिल्ली के लिए रवाना किया।

गनीमत यह रही कि यह हादसा गाजियाबाद के स्टेशन पर हुआ, अगर बीच रास्ते में होता तो इसे ठीक कर आगे के गंतव्य के लिए रवाना करने में बहुत ज्यादा समय लगता।

गाजियाबाद जंक्शन पर शुक्रवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब ओडिशा के भुवनेश्वर से आ रही तेजस एक्सप्रेस के एक कोच का एक पहिया पटरी से उतर गया। इसकी सूचना मिलते ही ट्रेन को आनन-फानन में रोका गया और गाजियाबाद जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 4 पर इसकी मरम्मत की गई।

कोच के पहिए के पटरी से उतरने के बाद धीरे-धीरे दूसरे कोच के पहिए भी पटरी से बाहर आने लगे थे। गनीमत यह रही की सूचना मिलते ही गाड़ी को तुरंत रोक लिया गया। बताया जा रहा है कि उसे समय गाड़ी की रफ्तार भी काफी कम थी क्योंकि वह स्टेशन को पार करने की तैयारी में थी।

भुवनेश्वर से नई दिल्ली आ रही तेजस एक्सप्रेस के कोच का पटरी से उतरने का ये हादसा गाजियाबाद जंक्शन में प्लेटफार्म नंबर-4 के पास हुआ। इंजीनियरों ने डीरेल हुए दोनों कोच को अलग कर ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना कर दिया।

रेलवे की तरफ से भी बताया गया है कि इस हादसे में सभी पैसेंजर पूरी तरीके से सुरक्षित हैं। तेजस ट्रेन के एक कोच के डिरेल होने के बाद उसे अलग कर ट्रेन को सुबह करीब 10 बजे के आसपास दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि यह हादसा सुबह करीब 9 बजे के आसपास हुआ। सूचना पर तुरंत रेलवे के अधिकारी और इंजीनियर मौके पर पहुंच गए।

किसी भी पैसेंजर को किसी भी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई है। मौके पर पहुंचे रेलवे के अधिकारी पटरी पर चेक कर रहे हैं कि किस जगह से यह पहिया पटरी को छोड़कर बाहर आना शुरू हुआ ताकि उस जगह की मरम्मत कर आगे आने वाले किसी भी प्रकार की घटना को रोका जा सके।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में पूरे सप्ताह 'नो वार्निंग', गर्मी और उमस के लिए हो जाइए तैयार!

  • ,
  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी: निलंबित कर्मचारी पहुंचा HC, याचिका पर कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, 16 जुलाई को सुनवाई

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस, चक्काजाम-पथराव के बाद अब नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने BJP दफ्तर को घेरा

  • ,
  • मेरठ छात्रा हत्याकांड: 'जिस राज्य का मुख्य ही महिलाओं के साथ...', पीड़ित परिवार से मिले अखिलेश, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

  • ,
  • ‘एक हजार मिसाइलें तैयार हैं...', ट्रंप की हत्या के आह्वान के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति ने ईरान को धमकाया