शख्सियत

लंबी शादी के बाद अलगाव की पहल कर कोई भी खुश नहीं होता : ए आर रहमान की वकील

शाह ने कहा कि वह समझ सकती हैं कि इस खबर से लोगों को किस कदर झटका लगा, लेकिन दंपति के संयुक्त बयान में “बहुत शालीनता और गरिमा” थी और इसमें वह सब शामिल था, जो वे कहना चाहते थे।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

तलाक मामलों की वकील वंदना शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि लंबी शादी में अलगाव की पहल कर कोई भी खुश नहीं होता लेकिन उनके मुवक्किल ऑस्कर पुरस्कार विजेता संगीतकार ए आर रहमान और उनकी पत्नी सायरा बानो एक-दूसरे से अलग हो जाने की स्थिति से सौहार्द्रपूर्ण तरीके से निपट रहे हैं।

शाह के कार्यालय ने मंगलवार को घोषणा की थी कि रहमान और सायरा ने “रिश्ते में भारी भावनात्मक तनाव” के कारण अपनी 29 साल लंबी शादी का अंत करने का फैसला किया है।

शाह ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “यह लंबी शादी से जुड़ा मामला है और लंबी शादियों में अलगाव की पहल कर कोई भी खुश नहीं होता। मैं बस इतना कह सकती हूं कि वे ठीक हैं, लेकिन कोई भी खुश नहीं है।”

उन्होंने कहा, “हम देख रहे हैं कि चीजें बहुत सौहार्दपूर्ण ढंग से हो रही हैं। हमें कोई कड़वाहट नजर नहीं आ रही हैं। वे दोनों सम्मानजनक व्यक्ति हैं। हम उनकी गरिमा बनाए रखने के पक्षधर हैं।”

शाह ने कहा कि वह समझ सकती हैं कि इस खबर से लोगों को किस कदर झटका लगा, लेकिन दंपति के संयुक्त बयान में “बहुत शालीनता और गरिमा” थी और इसमें वह सब शामिल था, जो वे कहना चाहते थे।

उन्होंने कहा, “दोनों ने 29 वर्षों तक बहुत ही सम्मानजनक जीवन जीया। लेकिन चीजें हमेशा एक परी कथा के रूप में समाप्त नहीं हो सकतीं, जैसा कि हर कोई उम्मीद करता है या फिर जैसी उन्होंने उम्मीद की होगी। शादी करते समय कोई भी तलाक की कल्पना नहीं करता।”

रहमान और सायरा 1995 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों के तीन बच्चे-बेटियां खतीजा और रहीमा तथा बेटा अमीन हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • हरियाणाः हिसार कोर्ट के बाहर गैंगस्टर विनोद पन्नू की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ गोलीबारी से थर्राया इलाका

  • ,
  • छात्रों पर हो रहे हमलों के लिए BJP-RSS की मानसिकता जिम्मेदार, लेकिन युवाओं को अब रोका नहीं जा सकताः राहुल गांधी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: जंतर-मंतर समेत देशभर में प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा पर SC सख्त, जांच के लिए बनाई हाई पावर कमेटी

  • ,
  • बाढ़ से बेहाल असम: टूटी सड़कें, बहे स्कूल, कांग्रेस ने मांगा ₹10,000 करोड़ का पैकेज, गौरव गोगोई की PM मोदी से अपील

  • ,
  • दुनिया की खबरें: रूस की ड्रोन कार्रवाई पर भड़के रोमानिया के राष्ट्रपति और ईरान पर ट्रंप की आर्थिक नीति से चीन नाराज