शख्सियत

यादों में दिलीप कुमार, जब उन्होंने सायरा बानो की मधुबाला से कराई मुलाकात, फिल्मों में आने का किया था विरोध

दिलीप कुमार ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने कैसे अपनी पत्नी सायरा बानो को को-स्टार मधुबाला से पहली बार मिलवाया और कैसे सायरा ने फिल्मों में कदम रखा।

फोटो; IANS
फोटो; IANS 

बॉलीवुड में हमेशा ही कुछ ऐसे सितारे रहे हैं, जिन्होंने न केवल अभिनय से दर्शकों का दिल जीता, बल्कि जिंदगी की कहानियों और रिश्तों के जरिए भी सबको प्रभावित किया। ऐसे ही एक महान अभिनेता थे दिलीप कुमार, जिन्हें 'ट्रेजर ऑफ बॉलीवुड' कहा जाता है। उनके किरदार, उनका अंदाज और उनका व्यक्तित्व हमेशा ही यादगार रहा, लेकिन उनके निजी जीवन की कई बातें आज भी लोगों के लिए नई हैं।

Published: undefined

दिलीप कुमार ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने कैसे अपनी पत्नी सायरा बानो को को-स्टार मधुबाला से पहली बार मिलवाया और कैसे सायरा ने फिल्मों में कदम रखा।

दिलीप कुमार ने कहा, ''जब मैंने पहली बार सायरा बानो को देखा, तब मेरा पहला इंप्रेशन यह था कि वह बहुत छोटी है। मैं उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले भी जानता था।''

सायरा बानो ने अपने करियर की शुरुआत बेहद कम उम्र में की थी। उन्होंने फिल्म 'मुगल-ए-आजम' में छोटी सी भूमिका निभाई थी और उस समय दिलीप कुमार ने उन्हें मधुबाला से मिलवाया।

Published: undefined

उन पलों को याद करते हुए इंटरव्यू में दिलीप कहते हुए नजर आ रहे हैं, ''जब वह 'मुगल-ए-आजम' की शुरुआत में थोड़ी देर के लिए दिखाई दीं, तो वह बस एक छोटी लड़की थीं। मैंने उन्हें मधुबाला से मिलवाया। यहीं से हमारे बीच शुरुआत हुई।''

हालांकि, जब सायरा बानो ने अभिनय में कदम रखने का मन बनाया, तो दिलीप कुमार पहले इसके खिलाफ थे।

उन्होंने बताया, ''जब सायरा ने फिल्म इंडस्ट्री में आने की इच्छा जताई, तो शुरू में मैं इसके खिलाफ था। मैं सोचता था, लड़कियां फिल्म इंडस्ट्री में क्या करेंगी? वह काफी पढ़ी-लिखी थी और इंग्लैंड में पढ़ी थी। मुझे लगा कि फिल्मों में आने के बजाय अब उनकी शादी किसी अच्छे इंसान से हो जानी चाहिए। हालांकि, उन्होंने एक्टिंग करने का पक्का इरादा कर लिया था और बाकी की कहानी मुझसे बेहतर उन्हीं ने बताई है।''

Published: undefined

फिल्म इंडस्ट्री में दिलीप कुमार और मधुबाला का अक्सर जिक्र होता रहा है। कहा जाता है कि दोनों ने कुछ साल तक एक-दूसरे को डेट किया था, लेकिन फिर अलग हो गए थे। इसके पीछे दिलीप कुमार के व्यक्तिगत कारण और मधुबाला के पिता की भूमिका रही।

इसके बाद दिलीप कुमार ने सायरा बानो संग अपने रिश्ते को गंभीरता से लिया और 1966 में शादी कर ली। उस वक्त सायरा बानो की उम्र 22 साल और दिलीप कुमार की उम्र 44 साल थी। दोनों के बीच 22 साल का अंतर था।

दिलीप कुमार का निधन 7 जुलाई 2021 को हुआ। उन्होंने 98 साल की उम्र में आखिरी सांस ली।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: BCCI की रिटेंशन लिस्ट जारी, रोहित-कोहली को झटका, ग्रेड-बी पर खिसके, गिल, बुमराह और जडेजा हुआ फायदा

  • ,
  • BCCI ने सालाना अनुबंध लिस्ट की घोषणा की, कोहली-रोहित ग्रेड-ए से बाहर, ए प्लस खत्म, जानें किस ग्रेड में कौन?

  • ,
  • पूर्व सेना प्रमुख की अप्रकाशित किताब के प्रसार के मामले में केस दर्ज, राहुल गांधी के पीएम को घेरने के बाद कार्रवाई

  • ,
  • 12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में 30 करोड़ मजदूर हिस्सा लेंगे, ट्रेड यूनियनों ने मोदी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

  • ,
  • दुनिया की खबरें: अमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच खामेनेई की अपील और इस खुलासे के बाद ब्रिटेन में सियासी संकट