एक और मिग-21 विमान क्रैश, जानिए क्यों कहा जाता है इसे उड़ता ताबूत
राजस्थान के बीकानेर में एक और मिग-21 विमान क्रैश हो गया है। बताया जा रहा है कि इस विमान नाल एयरबेस से उड़ान भरी थी। पिछले एक महीने में ही भारतीय वायुसेना के 7 से 8 विमान क्रैश हो चुकेहैं। क्रैश होने वालों में सबसे ज्यादा संख्या मिग-21 की है। यही वजह है कि इस विमान को उड़ता ताबूत भी कहा जाता है।