फोटो कहानियां

प्रियंका गांधी की ललकार, केरल वालों दिखा दो कि आप किसी भी झूठे वादे और भ्रष्ट सरकार के झांसे में नहीं आने वाले

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने केरल में छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिये मंगलवार को प्रचार अभियान शुरू करते हुए अलप्पुझा जिले में जनसभा को संबोधित करते हुए विरोधियों पर जमकर हमला बोला।

फोटो: नवजीवन
फोटो: नवजीवन 

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने केरल में छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिये मंगलवार को प्रचार अभियान शुरू करते हुए अलप्पुझा जिले में जनसभा को संबोधित करते हुए विरोधियों पर जमकर हमला बोला।

वहीं प्रियंका गांधी ने करुनागपल्ली में जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) और एलडीएफ पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि केरल की जनता सझदार है और उन्हें पता है कि किस पार्टी को वोट देना है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि जो लोग सत्ता में आना चाहते हैं वो केरल की जनता को झूठे वादे से मूर्ख नहीं बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट सरकार को केरल की जनता अच्छे से पहचानती है और यहां की जनता देश को दिखा देगी की वो न तो भ्रष्ट सरकार और न ही झूठे वादे करने वलों के झांसे में आने वाले हैं।

फोटो: नवजीवन

प्रियंका गांधी आज दो और रोड शो करेंगी। वो केरल के कोट्टरक्कारा तथा कोल्लम में रोड शो करेंगी। इसके बाद वह पड़ोसी जिले तिरुवनंतपुरम के लिये रवाना हो जाएंगी, जहां वह वेंजरामूडू में जनसभा को संबोधित करेंगी और तटीय स्थल पूनथुरा समेत विभिन्न स्थानों पर रोड शो करेंगी। वह वलियाथुरा में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 30 Mar 2021, 3:43 PM IST