
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में गैस लीक होने से हर कोई सकते में है। इस 7 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई सौ लोग बीमार हो गए हैं। इनमें से कई लोगों की हालात गंभीर बनी हुई है। बताया गया कि आंखों में जलन और सीने में तकलीफ की शिकायत के बाद बहुस से लोग सड़कों पर बेहोश होकर गिर पड़े। अधिकारियों ने बताया कि यह संयंत्र गोपालपट्नम इलाके में स्थित है। इस इलाके के लोगों ने आंखों में जलन, सांस लेने में तकलीफ, जी मचलाना और शरीर पर लाल चकत्ते पड़ने की शिकायत की। तस्वीरों में देखें कैसे अफरातफरी मची हुई है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 07 May 2020, 12:29 PM IST