राजनीति

बिहार में बीजेपी को बड़ा झटका, उपाध्यक्ष राजीव रंजन ने पार्टी से दिया इस्तीफा

बिहार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक राजीव रंजन ने शुक्रवार को पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। बीजेपी के लिए यह एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

बिहार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक राजीव रंजन ने शुक्रवार को पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। बीजेपी के लिए यह एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

रंजन ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल को लिखे एक पत्र में कहा कि बीजेपी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और आदर्शों से पूरी तरह भटक चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के 'सबका साथ-सबका विकास' की बात केवल कहने तक ही सीमित हो चुकी है। आज पार्टी में पिछड़ा, अतिपिछड़ा और दलित समाज के विरोधी तत्व हावी हो चुके हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि जो नेता पिछड़े समाज के नहीं है वह भी इस समाज के नाम पर दशकों से सत्ता सुख भोग रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी का एजेंडा सिर्फ और सिर्फ पटना तक ही सीमित रह गया है।

भविष्य में किसी पार्टी में जाने के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अभी तय नहीं है, आगे देखते हैं क्या होता है। वैसे, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नजदीकी माने जाने वाले राजीव रंजन के जेडीयू में शामिल होने की चर्चा है। रंजन जेडीयू छोड़कर ही बीजेपी में आए थे।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: मानसून सत्र का आखिरी दिन भी हंगामे के भेंट चढ़ा, लोकसभा के बाद राज्यसभा भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

  • ,
  • 'देश में दलितों के लिए जगह नहीं, धर्म के नाम पर हो रही राजनीति', हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ पर खड़गे ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप

  • ,
  • उत्तराखंड: हल्द्वानी में खड़गे की रैली के बाद 'शुद्धिकरण' यज्ञ, कांग्रेस बोली- ये दलित विरोधी मानसिकता का प्रतीक

  • ,
  • 'अपने पश्चाताप के लिए करें भूख हड़ताल', रघुवर दास के छात्र आंदोलन में शामिल होने की घोषणा पर कांग्रेस नेता ने कसा तंज

  • ,
  • गाजियाबाद में तेज रफ्तार थार का कहर! पुलिस मोटरसाइकिल को मारी जोरदार टक्कर, होमगार्ड की मौत