राजनीति

बिहार: मुकेश सहनी को बहुत बड़ा झटका, VIP के तीनों विधायक बीजेपी में हुए शामिल, अब मंत्री पद जाने का खतरा

बिहार में एनडीए के घटक वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी को तगड़ा झटका लगा है। वीआईपी के तीनों विधायकों मिश्री लाल यादव, राजू सिंह और स्वर्णा सिंह ने पार्टी छोड़ दी है। तीनों विधायक बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

बिहार में एनडीए के घटक वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी को तगड़ा झटका लगा है। वीआईपी के तीनों विधायकों मिश्री लाल यादव, राजू सिंह और स्वर्णा सिंह ने पार्टी छोड़ दी है। तीनों विधायक बीजेपी में शामिल हो गए हैं। सभी तीन विधायक बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा से मिलकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का समर्थन पत्र सौंप दिया। इसके साथ ही वे विधानसभा में वीआईपी का बीजेपी में विलय में हो गया। वीआईपी के तीनों विधायक राजू सिंह, मिश्री लाल यादव और स्वर्णा सिंह बुधवार की शाम विधानसभा पहुंचे और विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा से मिलकर बीजेपी को समर्थन का पत्र सौंप दिया।

उनके साथ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल और बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी भी साथ थे। विधानसभा से बाहर निकलने के बाद उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि ये सभी आज बीजेपी में शामिल हो गए।

इसके बाद वीआईपी के तीनों विधायक बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचे, जहां इन सभी का स्वागत किया गया। बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष जायसवाल ने कहा कि इन तीनों विधायकों की पृष्ठभूमि बीजेपी की रही है। उन्होंने कहा कि ये पहले भी बीजेपी में थे, इस कारण ये कहना सही है कि इनकी घारवापासी हुई है।

पिछले विधानसभा चुनाव में वीआईपी के चार विधायक जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। विधायक मुसाफिर पासवान के निधन के बाद वीआईपी के तीन विधायक बचे थे। वैसे, वीआईपी के संस्थापक मुकेश सहनी अभी भी नीतीश सरकार में मंत्री हैं। ऐसे में माना जाता है उन्हे भी जल्द ही मंत्री पद से हटना पड़ सकता है।

वैसे, उत्तर प्रदेश चुनाव के बाद ही यह कयास लगाया जाने लगा था कि वीआईपी के एमएलए जल्द ही पाला बदल सकते हैं।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की तारीख का ऐलान, 16 दिसंबर को लौटेंगी, प्रवक्ता ने दी जानकारी

  • ,
  • दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर लगेगी पाबंदी? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सुझाव, किन वाहनों पर पड़ेगा असर?

  • ,
  • CJP नेता सौरव दास को लंदन जाने से रोका! ऑक्सफोर्ड में देना था लेक्चर, दिल्ली एयरपोर्ट पर क्या हुआ?

  • ,
  • वीडियो: सोनिया गांधी की किताब में क्या रह गया अधूरा? राहुल-प्रियंका ने मां के साथ बातचीत कर उन्हीं पुरानी यादों को किया ताजा

  • ,
  • मौसम अपडेट: दक्षिण भारत के 8 राज्यों में बारिश, दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में बढ़ेगी ठंड, घने कोहरे की चेतावनी