राजनीति

BJP विधायक ने खोली बिहार सरकार की पोल, कई चौंकाने वाले खुलासे किए, कहा, NDA चेत जाए, नहीं तो बहुत बुरा होगा परिणाम

बीजेपी विधायक हरिभूषण सिंह ने कहा कि विधायकों की ही बात नहीं सुनी जा रही है तो आम जनता का क्या हाल होगा। उन्होंने अपनी ही सरकार पर भड़कते हुए चेतावनी देते हुए कहा कि बीजेपी और जेडीयू चेत जाए नहीं तो इसका परिणाम बहुत बुरा होगा।

फाइल फोटोः सोशल मीडिया
फाइल फोटोः सोशल मीडिया 

बिहार में सत्तारूढ गठबंधन में शामिल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक ही अब विपक्ष की भाषा बोलने लगे हैं। बीजेपी के विधायक हरिभूषण सिंह ने शनिवार को कहा कि राज्य में नीचे के स्तर पर लूट मची है। उन्होंने कहा कि अफसरशाही नहीं 'डाकूशाही' चल रही है।

बिहार विधानसभा परिसर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि विधायकों की ही बात नहीं सुनी जा रही है तो आम जनता का क्या हाल होगा। बीजेपी के विधायक ने अपनी ही सरकार पर भड़कते हुए चेतावनी देते हुए कहा कि बीजेपी और जेडीयू चेत जाए नहीं तो इसका परिणाम बहुत बुरा होगा। उन्होंने कहा कि निचले स्तर थाना, प्रखंड में कोई काम नहीं हो रहा है। सरकारी अधिकारी लूटने के अलावा कुछ काम नहीं कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पुलिस बिना पैसे लिए किसी की नहीं सुनती है। बीजेपी विधायक के इस बयान पर जब कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा से पूछा गया तो उन्होंने भी बीजेपी विधायक के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि इसमें कोई गलत बात नहीं कह रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी है, जहां जहरीली शराब से मौत होती है, वहां पर एसपी और डीएम जाकर लोगों पर दबाव बनाते हैं कि आप कहिए कि मौत शराब से नहीं बीमारी से मौत हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि एनडीए की सरकार में प्रशासन के पदाधिकारी अपने आप को ही सरकार समझ रहे हैं।

उन्होंने यहां तक कहा कि अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस पर विचार करना चाहिए, अब अपने ही सहयोगी सवाल उठा रहे हैं। यह बात अब किसी से छिपी नहीं है कि बिहार में अफसरशाही चरम पर है। उन्होंने कहा कि सरकार में विधायकों की आवाज नहीं सुनी जा रही है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ‘एक हजार मिसाइलें तैयार हैं...', ट्रंप की हत्या के आह्वान के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति ने ईरान को धमकाया

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA WC 2026: अब विश्व कप की 'घास' भी बिकेगी! फीफा ने रखी 43,000 रुपये प्रति टुकड़ा कीमत, जानें कब होगी डिलीवरी

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले