
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बोचहा उपचुनाव मतदान के दौरान राज्य के कथित विकास की एक दूसरी तस्वीर भी सामने आई, जहां लोग वोट देने के लिए नाव पर सवार होकर मतदान करने पहुंचे। लोगों का आरोप है कि सड़क नहीं रहने के कारण मजबूरी में नाव से वोट देने आना पड़ा।
Published: undefined
बोचहा विधानसभा के मुशहरी प्रखंड के बुधनगरा के वार्ड नंबर 6 और 12 के लोगों को वार्ड 4 में जाकर वोट देने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ा। दोनों वार्डों के बीच एक नदी गुजरती है।
लोगों में इस बात से नाराजगी भी थी। लोगों ने कहा कि नेताओं ने कई बार आश्वासन दिया कि पुल बनेगा लेकिन वो आज तक नहीं बना।
Published: undefined
नाव से वोट देने आए अक्षयवट सिंह कहते हैं कि वोट तो देना ही है, लेकिन मतदान देने के लिए भी नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। उन्होंने यहां तक कहा कि पिछले वर्ष पुल बनाने के लिए धरना पर भी हमलोग बैठे थे, लेकिन उसके बाद भी पुल नहीं बना।
Published: undefined
रीता देवी भी कहती हैं कि पुल नहीं रहने से परेशानी होती है। उन्होंने कहा कई लोग आश्वासन देकर चले गए, लेकिन पुल नहीं बना। अब तो मतदान देने का अधिकार तो नहीं छोड़ सकते।
उल्लेखनीय है कि बोचहा के विधायक मुसाफिर पासवान के निधन के बाद इस विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव हो रहा है। यह चुनाव सभी दलों के लिए प्रतिष्ठा से जुड़ा हुआ है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined