राजनीति

बिहार : बोचहा उपचुनाव में BJP के मुकाबले VIP ने उतारा प्रत्याशी, मुकेश सहनी ने किया जीत का दावा

VIP ने सोमवार को मुजफ्फरपुर के बोचहा विधानसभा क्षेत्र से होने वाले उपचुनाव के लिए डॉ. गीता कुमारी को प्रत्याशी घोषित कर दिया। इसकी घोषणा वीआईपी के संस्थापक और बिहार के पशुपालन तथा मत्स्य संसाधन मंत्री मुकेश सहनी ने एक संवाददाता सम्मेलन में आयोजित किया।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने सोमवार को मुजफ्फरपुर के बोचहा विधानसभा क्षेत्र से होने वाले उपचुनाव के लिए डॉ. गीता कुमारी को प्रत्याशी घोषित कर दिया। इसकी घोषणा वीआईपी के संस्थापक और बिहार के पशुपालन तथा मत्स्य संसाधन मंत्री मुकेश सहनी ने एक संवाददाता सम्मेलन में आयोजित किया।

इससे पहले भाजपा ने यहां से बेबी कुमारी को प्रत्याशी बनाया है। दोनों पार्टियां बिहार एनडीए में शामिल हैं। वीआईपी के नेता सहनी ने कहा कि बोचहा वीआईपी कोटे की सीट थी, लेकिन सहयोगी पार्टी से समझौता नहीं हो पाया। सहनी ने बोचहा को वीआईपी का घर बताते हुए कहा कि अब जनता को फैसला लेना है। उन्होंने इशारों ही इशारों में बिना किसी के नाम लिए कहा कि किसी को अगर घर में रहना था, तो प्यार से मांग सकते थे, लेकिन कई तरह की बात की गई।

उन्होंने बोचहा के पूर्व विधायक स्वर्गीय मुसाफिर पासवान को अपना अभिभावक बताया। बिहार के मंत्री ने पत्रकारों के एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि बोचहा में भाजपा के साथ दोस्ताना संघर्ष होगा, लेकिन जीत हमारी होगी। मंत्री ने एनडीए में किसी प्रकार के मनमुटाव से इंकार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में एनडीए की सरकार चल रही है।

सहनी ने बताया कि 23 मार्च को वीआईपी की प्रत्याशी गीता कुमारी नामांकन का पर्चा दाखिल करेंगी। उल्लेखनीय है कि डॉ. गीता कुमारी बिहार के पूर्व मंत्री रमई राम की बेटी हैं। पूर्व मंत्री रमई राम और गीता कुमारी ने आज ही वीआईपी की प्राथमिक सदस्यता भी ग्रहण की।

मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि वीआईपी एनडीए का हिस्सा है और बोचहा की जीत के बाद भी एनडीए का ही हिस्सा रहेगी। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि पार्टी बोचहा उपचुनाव के लिए काफी दिनों से तैयारी कर रही है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि बोचहा पहले भी वीआईपी की थी और आगे भी रहेगी।

उल्लेखनीय है कि पिछले विधानसभा चुनाव में वीआईपी के मुसाफिर पासवान जीते थे। उनके निधन के बाद यह सीट खाली हुई है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: वियतनाम में भारतीयों को लेकर जा रही नाव डूबी, कई लोगों की मौत, FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस

  • ,
  • राजस्थान में स्वास्थ्य सेवा का बुरा हाल! भीलवाड़ा में 6 तो बांसवाड़ा में 2 प्रसूताओं की मौत, गहलोत ने BJP साधा निशाना

  • ,
  • मध्य प्रदेश: दतिया में जुलूस, सभा और प्रदर्शन पर रोक, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा-163 लागू

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी: कौन हैं राम मंदिर SIT के मुखिया विजय विश्वास पंत, क्यों लगा था 420 का आरोप?

  • ,
  • 'BJP सरकार में भ्रष्टाचार का पर्याय बना MP, एथेनॉल के नाम पर 1,200 करोड़ रुपए का चावल घोटाला', खड़गे ने मोदी और शाह को घेरा