राजनीति

Exit poll में गोवा में बीजेपी सरकार की नहीं हो रही वापसी? जानें किसकी बन सकती है सरकार

गोवा में इस बार कांग्रेस और बीजेपी में जोरदार टक्कर दिख रहा है। कई एग्जिट पोल में कांग्रेस आगे दिख रही है तो, किसी में दोनों में जोरदार टक्कर है।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम में 10 मार्च को आएंगे, लेकिन उससे पहले आज न्यूज चैनल एग्जिट पोल दिखा रहे हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस एग्जिट पोल के मुताबिक गोवा में किसकी सरकार बन सकती है। बता दें कि एग्जिट पोल एक अनुमान होता है। यह पूरी तरह परिणाम में नहीं बदलते। तो बात गोवा की। गोवा में इस बार कांग्रेस और बीजेपी में जोरदार टक्कर दिख रहा है। कई एग्जिट पोल में कांग्रेस आगे दिख रही है तो, किसी में दोनों में जोरदार टक्कर है।

गोवा में विधानसभा की कुल 40 सीटें हैं। फिलहाल यहां बीजेपी की सरकार है, लेकिन एग्जिट पोल में इस बार उनकी सरकार बनती नहीं दिख रही है। इंडिया टीवी-ग्राउंड जीरो रिसर्च एग्जिट पोल के मुताबिक, कांग्रेस को आराम से बहुमत मिलेगा और 20-25 सीटें जीत सकती है। बीजेपी को 10-14 सीटें मिल सकती हैं, टीएमसी 3-5 सीटें जीत सकती है, आप को बड़ा झटका लग सकता है और शायद ही खाता खोलने में सक्षम हो, जबकि अन्य को 1-3 सीटें मिल सकती हैं। वहीं इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में भी कांग्रेस सत्ता के सबसे करीब दिख रही है। गोवा में कांग्रेस को 32 फीसदी वोट के साथ 15-20 सीटें मिलने का अनुमान है। बीजेपी को 14 से 18 सीटें मिल सकती है।

वहीं टाइम्स नाउ नवभारत के एग्जिट पोल के मुताबिक गोवा में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है। कांग्रेस को 16 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि बीजेपी को 14 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है। आप के खाते में 4 सीटें जाती दिख रही है। जबकि अन्य भी 6 सीटों पर जीत हासिल कर सकते हैं।

जी न्यूज-डिजायनड बॉक्स के एग्जिट पोल में भी गोवा में बीजेपी की सरकार को जनता बॉय बॉय कहती दिख रही है। बीजेपी को 13-18 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं कांग्रेस बहुत से बस दो सीट पीछे दिख रही है। जी न्यूज-डिजायनड बॉक्स के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 14-19 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। आप को 1-3 सीटें, एमपीजी को 2-5 और अन्य के खाते में 1-3 सीटें जाती दिख रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 07 Mar 2022, 7:30 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • दतिया: BJP में टिकट न मिलने पर बवाल, नरोत्तम मिश्रा समर्थकों ने NH-44 किया जाम, पुलिस पर पथराव, SP-ASP समेत 8 जवान घायल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद