राजनीति

बिहार में बीजेपी-जेडीयू गठबंधन टूटना तय, शाम 4 बजे राज्यपाल को इस्तीफा सौंपेंगे सीएम नीतीश कुमार ?

बिहार में राजनीतिक घटनाक्रम बेहद तेजी से बदल रही है। इन्हीं हलचलों के बीच राज्य के राज्यपाल फागू चौहान ने नीतीश कुमार को आज (मंगलवार) शाम 4 बजे मिलने का समय दिया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बिहार में राजनीतिक घटनाक्रम बेहद तेजी से बदल रही है। इन्हीं हलचलों के बीच राज्य के राज्यपाल फागू चौहान ने नीतीश कुमार को आज (मंगलवार) शाम 4 बजे मिलने का समय दिया है। राज्यपाल का जवाब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा दोपहर 1 बजे मिलने का समय मांगने के बाद आया है।

इस बीच, यहां 1 अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर चल रही जनता दल (युनाइटेड) की बैठक खत्म हो गई है। सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल ने नीतीश कुमार को दोपहर बाद मिलने का समय दिया है।

बीजेपी के मंत्री नहीं देंगे इस्तीफा!

इसी बीच बीजेपी के सभी 16 मंत्रियों के इस्तीफा देने की खबरें आई थी, लेकिन अब कहा जा रहा है कि बीजेपी मंत्री इस्तीफा नहीं देंगे। इससे पहले बीजेपी के सभी मंत्री उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद के सरकारी आवास पर एकत्र हुए। भाजपा अपनी भविष्य की रणनीति का खुलासा करने के लिए पटना में दोपहर बाद प्रेस मीट भी आयोजित करेगी।

बिहार विधानसभा में दलगत स्थिति

बिहार विधानसभा में आरजेडी के 79, बीजेपी के 77, जेडीयू के 45, कांग्रेस के 19, सीपीआइ (एमएल) के 12, हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा के 4, सीपीआइ और सीपीआइ (एम) के 2-2, एआइएमआइएम के एक विधायक हैं। इनके अलावा एक नि‍र्दलीय विधायक हैं। विधानसभा की एक सीट रिक्‍त है।



आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: CJP का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, सोनम वांगचुक ने 26 दिनों बाद तोड़ा अनशन, दिल्ली में आज भी 17 मेट्रो स्टेशन बंद

  • ,
  • छात्रों की मांगें पूरी हुए बिना मंत्रियों के हाथों जूस पीकर वांगचुक ने तोड़ा अनशन, दिपके ने कहा- प्रधान के इस्तीफे तक चलेगा आंदोलन

  • ,
  • मोदी का वीडियो संदेश: पेपर लीक पर कठोर बिल लाएंगे, राहुल गांधी का पलटवार- छात्रों की मांग तो प्रधान का इस्तीफा है

  • ,
  • राम मंदिर ट्रस्ट की धार्मिक समिति के गठन पर विवाद, महंत धर्म दास ने नया प्रभुत्व स्थापित करने की साजिश बताया

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: गांधी स्मृति से राहुल गांधी बोले- यहां गांधी जी की हत्या हुई थी, आज सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है