राजनीति

महाराष्ट्र में बीजेपी को जल्द लग सकता है दूसरा झटका, खडसे के बाद अब पंकजा मुंडे ने भी दिए संकेत

पंकजा मुंडे महाराष्ट्र बीजेपी की लाइन से हटते हुए सीएम उद्धव ठाकरे और एनसीपी प्रमुख शरद पवार की जिस तरह तारीफ कर रही हैं, उससे इस आशंका को बल मिला है कि वह भी जल्दी पार्टी छोड़ सकती हैं। विधानसभा चुनाव में हार के बाद से वह बीजेपी से नाराज चल रही हैं।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

महाराष्ट्र में बीजेपी वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे के पार्टी छोड़कर एनसीपी में जाने के झटके से अभी उबर भी नहीं पाई है कि पार्टी को प्रदेश में एक और झटका लगने की संभावाना दिखाई दे रही है। खडसे के बीजेपी छोड़ने के महज एक हफ्ते बाद ही पार्टी की राष्ट्रीय सचिव पंकजा मुंडे को लेकर चर्चा सरगर्म है कि वो भी जल्दी ही बीजेपी को गुडबाय कह सकती हैं।

दरअसल पंकजा ने हाल ही में महाराष्ट्र बीजेपी की लाइन से हटते हुए सीएम उद्धव ठाकरे और एनसीपी प्रमुख शरद पवार की जिस तरह तारीफ की है, उससे इस आशंका को बल मिला है कि वह भी जल्द पार्टी छोड़ सकती हैं। खबर है कि शिवसेना की ओर से पंकजा मुंडे को पार्टी में शामिल होने का ऑफर भी दिया जा चुका है। हालांकि, पंकजा ने इस ऑफर को स्वीकार नहीं किया है, लेकिन सीधे तौर पर उसे खारिज भी नहीं किया है।

बता दें कि अभी 22 अक्टूबर को महाराष्ट्र के बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए सीएम उद्धव ठाकरे ने 10 हजार करोड़ रुपए के राहत पैकेज का ऐलान किया था, जिसकी बीजेपी नेता और पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल और सांसद रावसाहेब दानवे और पूर्व मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने आलोचना करते हुए सरकार पर हमला बोला था। लेकिन पंकजा मुंडे ने इस राहत पैकेज के लिए सीएम उद्धव ठाकरे और एनसीपी प्रमुख शरद पवार को बधाई देते हुए इसका स्वागत किया।

गौरतलब है कि पंकजा मुंडे बीते साल हुए विधानसभा चुनाव में हारने के बाद से पार्टी से नाराज चल रही हैं। एकनाथ खडसे की तरह वह भी अपनी हार के लिए बीजेपी नेताओं को जिम्मेदार बताती रही हैं। इसके अलावा पंकजा मुंडे बीते दिनों विभिन्न मुद्दों को लेकर सीएम उद्धव ठाकरे और एनसीपी चीफ शरद पवार से भी मुलाकात कर चुकी हैं।

हाल में दशहरा रैली में भी पंकजा मुंडे ने सीएम उद्धव ठाकरे और शरद पवार का कई बार नाम लिया, लेकिन उन्होंने किसी बीजेपी नेता का कोई जिक्र तक नहीं किया। इससे पहले महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की महा विकास अघाड़ी की सरकार बनने के बाद पंकजा मुंडे सीएम उद्धव ठाकरे से मुलाकात कर चुकी हैं। ऐसे में पंकजा मुंडे के बीजेपी को जल्द ही गुडबाय कहने को लेकर चर्चा तेज है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • कर्नाटक: कैब ड्राइवर ने क्यों उतारा एक के बाद एक परिवार के 7 लोगों को मौत के घाट? पूछताछ में खुद किया खुलासा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मोदी के मंत्री के बयान पर राहुल गांधी का हमला, बोले- वोटर ID से तय होगा योजनाओं का लाभ तो छिन जाएंगे अधिकार

  • ,
  • ओबीसी क्रीमी लेयर पर केंद्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, संशोधन याचिका खारिज, वेतन आय को लेकर फैसला बरकरार

  • ,
  • 'पीएम2.5 के सुरक्षित मानकों में बदलाव जरूरी, राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम में हो सुधार', कांग्रेस की सरकार से मांग

  • ,
  • 'BJP को हमदर्दी कार्ड वाला खेल बंद करना चाहिए', राज ठाकरे ने 'लोकतंत्र बचाओ' मार्च का उड़ाया मजाक