राजनीति

BJP में अध्यक्ष की घोषणा पहले, फिर चुनाव का ऐलान हुआ, लेकिन वह भी नहीं हुआ: कांग्रेस

पवन खेड़ा ने बीजेपी के चुनाव पर कटाक्ष करते हुए यह भी कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार अब इस्तीफा देना चाहते हैं क्योंकि बीजेपी अध्यक्ष के चुनाव में उनकी कोई भूमिका नहीं रही और चुनाव को ‘प्रभावित करने का’ का मौका भी नहीं मिला।

BJP में अध्यक्ष की घोषणा पहले, फिर चुनाव का ऐलान हुआ, लेकिन वह भी नहीं हुआ: कांग्रेस
BJP में अध्यक्ष की घोषणा पहले, फिर चुनाव का ऐलान हुआ, लेकिन वह भी नहीं हुआ: कांग्रेस फोटोः सोशल मीडिया

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने नितिन नवीन को बीजेपी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किए जाने के बाद सत्तारूढ़ दल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बीजेपी में अध्यक्ष की घोषणा पहले कर दी गई और फिर चुनाव का ऐलान किया गया, लेकिन वह भी नहीं हुआ। नितिन नवीन को मंगलवार को औपचारिक रूप से बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। उन्होंने जेपी नड्डा का स्थान लिया है।

कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने बीजेपी के नए अध्यक्ष की घोषणा पर कटाक्ष करते हुए यह भी कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार अब इस्तीफा देना चाहते हैं क्योंकि बीजेपी अध्यक्ष के चुनाव में उनकी कोई भूमिका नहीं रही और चुनाव को ‘‘प्रभावित करने का’’ का मौका भी नहीं मिला।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बारे में पूछे जाने पर पवन खेड़ा ने कहा, ‘‘चुनाव कहां हुआ है, इसे चुनाव क्यों कहा जाए? आपने अध्यक्ष पहले घोषित कर दिया और फिर कहा कि चुनाव होगा, लेकिन चुनाव नहीं हुआ। ज्ञानेश कुमार गुप्ता इसके विरोध में इस्तीफा देना चाहते हैं क्योंकि उनकी कोई भूमिका नहीं है, वह कुछ प्रभावित नहीं कर सके, कुछ हेरफेर नहीं कर सके।’’

पवन खेड़ा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि स्वामी अविमुक्तवेश्वरानंद की आंखों से आंसू निकल रहे हैं और प्रधानमंत्री और बीजेपी के लोग ‘बिग बॉस’ का गेम खेल रहे हैं।दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने नितिन नवीन को बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी और कहा कि पार्टी से संबंधित मामलों में यह युवा नेता उनका ‘बॉस’ होगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'UP सरकार के लोग कर रहे बड़े पैमाने पर अन्याय', विनोद साहनी की मौत पर अखिलेश यादव का तीखा हमला

  • ,
  • Delhi Traffic Alert: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर शनिवार के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानें कौन सी सड़कें बंद

  • ,
  • ब्रिक्स बिजनेस फोरम से पुतिन का अमेरिका पर निशाना, बोले- प्रतिबंध लगाने वाले देश खुद औद्योगिक गिरावट से जूझ रहे

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: वैश्विक तनावों के चलते बाजार लाल निशान में बंद और अमेरिका में डीजल $6 प्रति गैलन के पार

  • ,
  • बंगाल में धीरेंद्र शास्त्री के विवादित बयान का विरोध करने वाले कांग्रेस नेता गिरफ्तार, आधी रात को पुलिस ने उठाया