राजनीति

BJP एक खास समुदाय को निशाना बनाकर अपना एजेंडा तय करती है, इनका 'माटी, बेटी और रोटी' से कोई लेना-देना नहीं: सोरेन

खूंटी जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सोरेन ने आरोप लगाया कि बीजेपी का राज्य की 'माटी, बेटी और रोटी' से कोई लेना-देना नहीं है।

चुनाव प्रचार करते झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
चुनाव प्रचार करते झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन  

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) राजनीतिक लाभ के लिए एक खास समुदाय को निशाना बनाकर अपना एजेंडा तय करती है। सोरेन ने आरोप लगाया कि बीजेपी राज्य में सांप्रदायिकता का जहर फैला रही है।

खूंटी जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सोरेन ने आरोप लगाया कि बीजेपी का राज्य की 'माटी, बेटी और रोटी' से कोई लेना-देना नहीं है।

उन्होंने कहा, "बीजेपी को केवल राज्य के पैसे और खनिज संसाधनों में रुचि है। उनका 'माटी, बेटी और रोटी' से कोई लेना-देना नहीं है। वह एक विशेष समुदाय को निशाना बनाकर अपना एजेंडा तय करती है।"

बीजेपी नेता अपनी राजनीतिक रैलियों में दावा करते रहे हैं कि बांग्लादेशी घुसपैठियों के कारण झारखंड की 'माटी, बेटी और रोटी' खतरे में है।

असम के अपने समकक्ष हिमंत विश्व शर्मा पर हमला करते हुए सोरेन ने कहा कि वे पिछले छह-सात महीनों से झारखंड में घूम रहे हैं और 'माटी, बेटी और रोटी' के अलावा बांग्लादेशी घुसपैठियों के बारे में बात कर रहे हैं, लेकिन मणिपुर में आदिवासी महिलाओं पर अत्याचार को लेकर चुप हैं। उन्होंने कहा, "उन्होंने हमारे बीच केवल सांप्रदायिकता का जहर फैलाया है।"

उन्होंने आरोप लगाया, "वे 'माटी' की बात करते हैं लेकिन छत्तीसगढ़ में उन्होंने हसदेव जंगल को अपने मित्र को दे दिया है और आदिवासियों को जंगल से भगाया जा रहा है।"

सोरेन ने दावा किया कि बीजेपी की नजर राज्य के 'जल, जंगल और जमीन' पर है और वह आदिवासियों को विस्थापित करना चाहती है।

उन्होंने कहा, "वे (बीजेपी) केवल झूठ फैलाते हैं। वे 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने का वादा करते हैं। क्या वे असम, छत्तीसगढ़ या बिहार में इसे उपलब्ध करा रहे हैं? वे जेबकतरे हैं जो चुपचाप लोगों की जेब से चीजें चुरा लेते हैं।"

पीटीआई के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF जवान ने साथियों पर की गोलीबारी, चार जवानों की मौत, आरोपी गिरफ्तार

  • ,
  • कठुआ में सीआईएसएफ जवान ने साथियों पर बरसाई गोलियां, चार जवानों की मौत, कहासुनी के बाद हुई घटना

  • ,
  • सचिन पायलट का पंजाब को लेकर बीजेपी से सवाल, सीमाओं की सुरक्षा और ड्रग्स तस्करी रोकने के लिए क्या कदम उठाए?

  • ,
  • यादों में टॉम ऑल्टरः चेहरा विदेशी, लेकिन भाषा और भारतीय संस्कृति की समझ ने दर्शकों के दिलों में दिलाई खास जगह

  • ,
  • चुनावों में हो रही है ‘मैच फिक्सिंग’, कांग्रेस को प्रतिरोध जारी रखना चाहिए, राहुल गांधी का CWC में स्पष्ट संदेश