राजनीति

जगदीश शेट्टार के झटके से हिली बीजेपी, डैमेज कंट्रोल मोड में पूरी पार्टी, कर्नाटक रवाना होंगे जेपी नड्डा

जेपी नड्डा 18 अप्रैल को हुबली पहुंचेंगे और हुबली-धारवाड़ मध्य निर्वाचन क्षेत्र में होने वाले दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसके बाद नड्डा 19 अप्रैल को कार्यकर्ताओं के संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे और दो प्रभावशाली लिंगायत मठों का दौरा करेंगे।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

कर्नाटक चुनाव से ऐन पहले राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार आज बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। चुनाव से पहले मिले इस झटके से पूरी बीजेपी हिल गई है और आलाकमान डैमेज कंट्रोल मोड में कूद गया है। इस सिलसिले में हालात को संभालने के लिए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा हुबली पहुंच रहे हैं।

Published: 17 Apr 2023, 6:19 PM IST

जगदीश शेट्टार को बीजेपी ने टिकट से वंचित कर दिया था, इसलिए वे सोमवार को बीजेपी का साथ छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। अब सत्तारूढ़ बीजेपी उनके पार्टी छोड़ने से होने वाले नुकसान को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है। सूत्रों ने बताया कि जेपी नड्डा 18 अप्रैल को हुबली पहुंच रहे हैं और हुबली-धारवाड़ मध्य निर्वाचन क्षेत्र में होने वाले दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

Published: 17 Apr 2023, 6:19 PM IST

शेट्टार इस बार कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर इसी सीट से चुनाव लड़ेंगे। बीजेपी सूत्रों ने बताया कि जे पी नड्डा 19 अप्रैल को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक संवाद कार्यक्रम में भी भाग लेंगे और दोनों प्रभावशाली लिंगायत मठ मूरसाविरा मठ और सिद्दारूधा मठ का दौरा करेंगे। जेपी नड्डा शिगगांव निर्वाचन क्षेत्र से मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के नामांकन दाखिल करने में भी भाग लेंगे।

Published: 17 Apr 2023, 6:19 PM IST

इससे पहले सोमवार को शेट्टार औपचारिक रूप से कांग्रेस में शामिल हो गए, जिसके बाद उन्हें हुबली-धारवाड़ मध्य निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए पार्टी की ओर से बी-फॉर्म दिया गया। बीजेपी स शेट्टार को टिकट नहीं दिए जाने पर कांग्रेस ने इस निर्वाचन क्षेत्र से किसी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की थी। शेट्टार के बाहर निकलने के घटनाक्रम ने राज्य की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है और इससे कांग्रेस को फायदा होने की संभावना है।

Published: 17 Apr 2023, 6:19 PM IST

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 17 Apr 2023, 6:19 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों पर चंपत राय की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- SIT रिपोर्ट के बाद दूंगा जवाब

  • ,
  • खेल: सूर्यवंशी को सूर्यकुमार का खास संदेश और अफगानिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शापूर जादरान का निधन

  • ,
  • संजय राउत ने राम मंदिर ट्रस्ट में 2000 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाया, पूरे ट्रस्ट के खिलाफ FIR की मांग की

  • ,
  • सिनेजीवन: दिलीप कुमार की पुण्यतिथि पर भावुक हुईं सायरा बानो और बारुईपुर केस पर मुनमुन दत्ता ने जताया दुख

  • ,
  • वायनाडः भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हुई, प्रियंका गांधी ने लोगों से बचाव कार्यों में मदद की अपील की