राजनीति

अचानक कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे चिदंबरम, कहा- कानून से नहीं भाग रहा, उम्मीद है एजेंसी भी करेंगी कानून का पालन

कांग्रेस नेता पी चिदबंरम ने अचानक कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे और प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि उन्हें लोकतंत्र पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटे में उनके खिलाफ काफी भ्रम फैलाया जा रहा है, लेकिन उनके औऱ उनके परिवार के खिलाफ कोई चार्जशीट नहीं है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

पूर्व वित्तमंत्री पी चिदबंरम ने बुधवार देर शाम अचानक कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर प्रेस को संबोधित किया। उन्होंने आईएनएक्स मीडिया केस में अपने खिलाफ एजेंसियों द्वारा की जा रही कार्रवाई पर अपनी बात रखते हुए कहा कि स्वंतत्रा लोकतंत्र का मूल सिद्धांत है और उन्हें लोकतंत्र पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटे से उनके खिलाफ काफी भ्रम फैलाया जा रहा है, लेकिन सच्चाई ये है कि उनके और उनके परिवार के खिलाफ कहीं कोई चार्जशीट नहीं है।

चिदबंरम ने बताया कि कल रात से वह अपने वकीलों के साथ मिलकर कागजात तैयार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आईएनएक्स मामले में वह आरोपी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की बुनियाद आजादी है, अगर उन्हें जिंदगी और आजादी के बीच में चुनने कहा जाए तो वे आजादी को चुनेंगे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम को दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ बुधवार को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिल सकी। कोर्ट ने मामले की सुनवाई शुक्रवार तक टाल दिया है। बुधवार सुबह सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई याचिका में खामी आने के बाद उसमें सुधार कर फिर से पेश किया गया, लेकिन याचिका पीठ में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं की गई। वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने न्यायमूर्ति एन.वी. रमन्ना की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष मामले को मौखिक रूप से पेश करने की इजाजत देने का आग्रह किया, लेकिन पीठ ने इससे इंकार कर दिया।

सिब्बल ने चिदंबरम के आवास पर रात दो बजे नोटिस चस्पा किये जाने का मुद्दा उठाते हुए पीठ से कहा, "मेरे मुवक्किल कहीं नहीं भाग रहे हैं और उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया गया है। वह यह लिखकर देने को तैयार है कि वह कहीं नहीं जा रहे हैं।" सिब्बल ने अदालत को यह भी बताया कि मामले से जुड़े दस्तावेज मामले की तत्काल सुनवाई के लिए तैयार हैं। लेकिन पीठ ने कहा कि सूचीबद्ध किए बिना मामले की सुनवाई नहीं की जा सकती।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 21 Aug 2019, 8:39 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: आज इंदौर में राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम, भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? ट्रंप ने नए कानून पर किया साइन

  • ,
  • भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? ट्रंप ने नए कानून पर किया साइन, 30 दिन के भीतर होगा लागू

  • ,
  • ममता बनर्जी के समर्थन के तुरंत बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी, कांग्रेस बोली- लोकतंत्र ‘वेंटिलेटर’ पर पहुंचा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC नाम और 'फूल-घास' सिंबल फ्रीज होने से भड़कीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में तनाव और मक्का पर हमले की साजिश और नेपाल में 6 शव बरामद, 6100 लोग अब भी लापता!