राजनीति

गोवा में कांग्रेस ने किया सरकार बनाने का दावा, राज्यपाल को लिखी चिट्ठी

कांग्रेस ने गोवा में सरकार बनाने का दावा पेश किया है। कांग्रेस ने राज्यपाल को चिट्ठी लिखकर कहा है कि गोव में बीजेपी की अल्पमत सरकार है और सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते कांग्रेस को सरकार बनाने के लिए न्योता दिया जाना चाहिए।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कांग्रेस ने गोवा में सरकार बनाने का दावा पेश किया है। राज्यपाल मृदुला सिन्हा को लिखे पत्र में पार्टी ने बीजेपी की अल्पमत की सरका को बर्खास्त करने की मांग की है। साथ ही राज्य के सबसे बड़े दल होने के नाते कांग्रेस को सरकार बनाने का मौका देने कहा है।

कांग्रेस ने राज्यपाल को लिखे पत्र में कहा है कि अगर गोवा में राष्ट्रपति लागने की कोशिश की जाती है तो वो अवैध होगा और कांग्रेस उस फैसले को चुनौदी देगी। राज्यपाल को भेजे पत्र में विपक्ष के नेता चंद्रकांत कावलेकर लिखा,"भाजपा के एक विधायक के निधन के बाद पर्रिकर सरकार बहुमत खो चुकी है। लंबे समय से लोगों का विश्वास खो चुकी मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने अब सदन की ताकत खो दी है। इसलिए राज्य सरकार को बर्खास्त कर यह सुनिश्चित किया जाए कि सदन की सबसे बड़ी पार्टी को सरकार बनाने के लिए बुलाना चाहिए।

वहीं गोवा कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश चोडानकर ने नवजीवन से बाचतीत में कहा कि हालांकि राज्यपाल ने हमे मिलने का वक्त नहीं दिया है। लेकिन हमें विश्वास है कि हम जल्द ही सरकार बनाएंगे।

आपको बता दें कि 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा में कांग्रेस सबसे बड़ा दल है और उसके पास 14 विधायक हैं। जबकि बीजेपी के पास 13 विधायक हैं। जिसे महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी के 3, गोवा फार्वड पार्टी के 3 और 3 निर्दलीय विधायकों का समर्थन हासिल है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 16 Mar 2019, 7:42 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?