राजनीति

महाराष्ट्र चुनाव के लिए कांग्रेस-एनसीपी का ‘शपथनामा’, किसानों, महिलाओं के साथ बेरोजगार युवाओं का ख्याल

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और एनसीपी ने अपना साझा घोषणापत्र जारी कर दिया है। घोषणा पत्र में शिक्षा, रोजगार और किसानों को प्रमुखता देते हुए कई अहम वादे किए गए हैं। राज्य में 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे और 24 अक्टूबर को नतीजे आएंगे।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसते हुए कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने सोमवार को संयुक्त घोषणापत्र जारी कर दिया है। 51 पन्नों के इस मैनिफेस्टो में शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए युवाओं, किसानों और महिलाओं को को लेकर कई अहम घोषणाएं की गई हैं। राज्य में 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे और 24 अक्टूबर को नतीजे आएंगे। घोषणापत्र में युवाओं को 5000 रुपए बेरोजगारी भत्ता देने के साथ ही निजी नौकरियों में 80 फीसदी आरक्षण लागू करने की बात कही गई है।

Published: undefined

शपथनामा नाम से जारी घोषणापत्र में कांग्रेस-एनसीपी ने शिक्षा को प्रमुखता देते हुए वादा किया है कि गठबंधन की सरकार आने पर राज्य के अनुदानित स्कूलों और कॉलेजों में केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। इसके अलावा, उच्च शिक्षा के लिए शून्य दर पर एजुकेशन लोन दिया जाएगा। इसके साथ ही हर जिले में सरकारी इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज खोलने और राज्य में शिक्षकों के खाली पड़े पदों को भरने का वादा किया गया है। इसके अलावा प्रतिभाशाली योग्य छात्रों को विदेश के विश्वविद्यालयों में पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप शुरू करने का ऐलान किया गाय है।

Published: undefined

युवाओं के लिए बड़ा वादा करते हुए घोषणापत्र में बेरोजगारों को 5 हजार का मासिक भत्ता देने का वादा किया गया है। इसके साथ ही राज्य में न्यूनतन वेतन 21 हजार करने और राज्य के प्रत्येक नागरिकों को स्वास्थ्य बीमा देने का ऐलान किया गया है। मद्यवर्ग के लिए बड़ा ऐलान करते हुए 500 स्क्वायर फुट के घरों को टैक्स फ्री करने की घोषणा की घई है। इसके साथ ही दोनों पार्टियों ने सरकार आने पर नए उद्योगों में 80 फीसदी नौकरी किसानों के बेटे को देने के लिए कानून लाने की बात कही है।

Published: undefined

घोषणा पत्र जारी करने के दौरान कांग्रेस-एनसीपी नेताओं ने कहा कि उन्होंने काफी सोच-विचार के बाद वही वादे किए हैं जो जरूरी हैं और जिन्हें लागू किया जा सकता है। गठबंधन नेताओं ने कहा कि शपथपत्र में हर उस क्षेत्र और मुद्दे को शामिल किया गया है जो कि युवाओं, महिलाओं, किसानों और विकास से जुड़ा हुआ है।

बता दें कि महाराष्ट्र विधानसबा के लिए 21 अक्टूबर को चुनाव होंगे, जबकि 24 अक्टूबर को नतीजे आएंगे। राज्य विधानसभा चुनाव में एक ओर कांग्रेस-एनसीपी का गठबंधन है तो दूसरी ओर सत्तारूढ़ बीजेपी और शिवसेना का गठबंधन है। कांग्रेस और एनसीपी विधानसभा की 125-125 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला सुरक्षित, कहा- प्रोसीजर और इमरजेंसी पावर के इस्तेमाल की होगी समीक्षा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मुख्य निर्वाचन आयुक्त के राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का सदस्य होने पर आश्चर्य है : दिग्विजय सिंह

  • ,
  • खेल: जर्सी दोबारा पहनकर गर्व महसूस कर रहे किशन और अगले साल 10 मार्च से शुरू हो सकता है IPL

  • ,
  • वैश्विक भुखमरी पर UN का अलर्ट: 13 हॉटस्पॉट देशों में हालात बेकाबू, लाखों लोगों पर मंडराया भुखमरी का साया

  • ,
  • सिनेजीवन: फिल्म 'द केरल स्टोरी 2 के निर्माता को हाईकोर्ट का नोटिस और AI से बनी फर्जी तस्वीरों पर भड़कीं प्रीति जिंटा