राजनीति

कांग्रेस ने असम चुनाव के लिए 42 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ेंगे

असम में 126 सीटों पर चुनाव अप्रैल में होने की संभावना है। कांग्रेस ने चुनाव कार्यक्रम घोषित होने से पहले ही उम्मीदवारों की घोषणा कर राजनीतिक बढ़त लेने की कोशिश की है। असम की सत्ता से 2016 से बाहर कांग्रेस की इस बार सत्ता में वापसी की उम्मीद की जा रही है।

कांग्रेस ने असम चुनाव के लिए 42 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ेंगे
कांग्रेस ने असम चुनाव के लिए 42 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ेंगे फोटोः सोशल मीडिया

कांग्रेस में आगामी असम विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी, जिसमें 42 सीट पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। इस सूची में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई का नाम भी शामिल है जिन्हें जोरहाट से टिकट दिया गया है। इनके अलावा कई वरिष्ठ नेताओं का भी नाम पहली लिस्ट में शामिल है।

Published: undefined

संगठन और अनुभवी नेताओं को प्राथमिकता

कांग्रेस ने पहली सूची में गौरव गोगोई के अलावा असम विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवब्रत सैकिया को नाजिरा विधानसभा क्षेत्र से एक बार फिर उम्मीदवार बनाया है। यहां से वह वर्तमान में विधायक हैं। वहीं पार्टी ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रिपुन बोरा को बारछल्ला विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया है। पार्टी ने संगठन और अनुभवी नेताओं को प्राथमिकता देने की रणनीति अपनाई है।

Published: undefined

मजबूत नेताओं को मौका

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी सूची के मुताबिक अब्दुस सोबहान अली सरकार को गौरीपुर, मार्कलाइन मारक को गोलपाड़ा पश्चिम (एसटी आरक्षित), गिरीश बरुआ को बोंगाईगांव और महानंद सरकार को बरपेटा (एससी आरक्षित) से टिकट मिला है। रमेन सिंह राभा को बोको-छायगांव (एसटी) सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

Published: undefined

आरक्षित सीटों पर संतुलन साधने की कोशिश

वहीं नंदिता दास को हाजो-सुआलकुची (एससी) और सत्यव्रत कलिता को कमलपुर से मैदान में उतारा गया है। पार्टी ने आरक्षित सीटों पर संतुलन साधने की कोशिश की है। इसके अलावा मीरा बोरठाकुर गोस्वामी को दिसपुर सीट से टिकट दिया गया है। दिगंत बर्मन बरखेत्री और अशोक कुमार शर्मा नलबाड़ी से चुनाव लड़ेंगे।

Published: undefined

इस बार कांग्रेस की मजबूत वापसी की उम्मीद

असम में 126 सीटों पर चुनाव अप्रैल में होने की संभावना है। कांग्रेस ने चुनाव कार्यक्रम घोषित होने से पहले ही उम्मीदवारों की घोषणा कर राजनीतिक बढ़त लेने की कोशिश की है। कांग्रेस ने कई आरक्षित सीटों पर भी उम्मीदवार घोषित किए हैं, जो बताता है कि पार्टी आरक्षित सीटों को लेकर कितनी गंभीर है। कांग्रेस 2016 से असम में सत्ता से बाहर है और इस बार पार्टी की सत्ता में मजबूत वापसी की उम्मीद की जा रही है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined